करनाल में सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार ट्रक के टक्कर मारने से हुआ था। मृतक की टक्कर लगते ही मौके पर ही मौत हो गई। जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गया। मामले की जांच की जा रही है।
मृतक की पहचान घरौंदा थाना क्षेत्र निवासी 32 वर्षीय विशाल के रूप में हुई है। जो घरौंदा टोल टैक्स के पास कुटिल मोड पर हादसे का शिकार हो गया। विशाल अपनी ससुराल से बेटी को साथ लेकर अपने घर जा रहा था। इसी बीच ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जोरदार थी कि विशाल की मौके कर ही मौत हो गई। राहगीरों ने पुलिस ओर परिजनों को सूचित किया। सूचना मिलते ही मौके कर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
परिजनों का कहना है कि विशाल बीती रात ही घर जाने की जिद कर रहा था। लेकिन ससुरालियों के कहने पर वह रात को वही रुक गया। और सुबह होते ही घर के लिए निकल गया। रस्ते में उसे ट्रक ने टक्कर मार दी।
पुलिस टीम का कहना है कि हादसे के कारण का पता लगाया जाएगा। ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों के बयान भी दर्ज किए गए है। आरोपी की तलाश जारी है।

