Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या

April 18, 2024

बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की गोलियां मारकर हत्या

सोनीपत: सोनीपत के गांव मोहाना में बेटे को स्कूल छोड़ने जा रहे युवक की तीन हमलावरों ने सात गोलियां मारकर हत्या कर दी। युवक गांव के मुख्य बाजार के पास गली में पहुंचे तो तभी बाइक पर आए तीन हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। युवक का भाई हत्या के मामले में जेल में बंद है। युवक की हत्या उसी मामले से जोड़कर देखी जा रही है। हालांकि पुलिस का कहना है कि पहले परिजनों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं।

गांव मोहाना निवासी रवि (30) वीरवार सुबह करीब सवा आठ बजे अपने बेटे को स्कूल छोड़ने जाने के लिए निकले थे। जब वह गांव के मुख्य बाजार से पहले गली में पहुंचे तो इसी दौरान बाइक सवार तीन युवक मौके पर पहुंचे। उन्होंने आते ही ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी। हमलावर करीब सात गोली मारने के बाद मौके से भाग गए। सरेआम युवक की हत्या से गांव में सनसनी फेल गई। सूचना के बाद मोहाना थाना और गोहाना सीआईए की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि मामले में परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। युवक गांव मोहाना-गुहणा रोड स्थित एक बीज फैक्टरी में नौकरी करते थे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें