Site icon Dainik Savera Times

रोहतक में युवक के साथ सरेआम मारपीट, घर के बाहर हुई फायरिंग, मिला गोली का खाली खोखा, मामला दर्ज करवाई जारी

हरियाणा के रोहतक में एक युवक के साथ सरेआम मारपीट का मामला सामने आया है। इस मामले को लेकर पुलिस जांच–पड़ताल में जुटी है। लेकिन अभी तक हमले के पीछे के कारण सामने नहीं आई हैं। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी भी खंगाल रही है। जिससे आरोपियों की पहचान हो सके।

 

पीड़ित युवक ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि वह अपने घर के बाहर खड़ा था। इसी बीच वहां एक कार आई, जिसमें से 4 से 5 युवक उतरे। युवकों ने उतरते ही पीड़ित की पीटना शुरू कर दिया।

 

पीड़ित की पहचान सांपला निवासी सुनील उर्फ भोपा के रूप में हुई है। सुनील को हमलावरों ने बुरी तरह पीटा। शोर की आवाज सुन कर स्थानीय लोग बहार आ गए। जिन्हें देख आरोपी मौके से सुनील को जान से मारने की धमकी दे कर फरार हो गए। आरोपियों ने जाने से पहले युवक के घर के बाहर 3 फायर भी किए।

 

आरोपियों के जाने के बाद घटना की सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल से गोली का खोखा बरामद किया है। इसके अलावा घायल सुनील को पीजीआई में भर्ती करवाया। सुनील की हालत गंभीर थी। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

सांपला थाना प्रभारी सुरेंद्र ने सुनील की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिसकर्मियों सीसीटीवी फोटोज की जांच कार आरोपियों की पहचान करने की कोशिश में जुटे है। मामले की कार्रवाई जारी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Exit mobile version