गुरुग्राम में युवक की नुकीले हथियार से हत्या कर दी गई। मौका देखकर रस्ते में रोक युवक पर कई वार किए। हमले के बाद घायल को मारने के लिए छोड़ कर आरोपी फरार हो गया। हत्या का मुख्य कारण आरोपी के साथ रंजिश को माना जा रहा है। राहगीरों ने परिजनों और पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मृतक का आरोपी के साथ कुछ दिनों पहले झगड़ा हुआ था। मृतक की पहचान बिहार के सहरसा जिला निवासी राजदेव कुमार के रूप में हुई है। जोकि पिछले काफी समय से घाटा गांव में परिवार सहित रह रहा था। यहां राजदेव के साथ उसका जीजा और बहन भी रहते है। साथ ही जीजा की बहन भी रह रही थी।
आरोपी 2 दिन पहले राजदेव के जीजा की बहन के कमरे में छेड़छाड़ के मंसूबे से घुस गया। जब बहन कमरे में गई तो वह जोर – जबरदस्ती करने लगा। लोग आवाज सुनकर मौके पर पहुंचे और आरोपी को पकड़ कर मारपीट करके भगा दिया।
जिसकी रंजिश रखते हुए आरोपी बॉबी ने मौका देख कर रविवार के दिन राजदेव पर हमला करके उसकी हत्या कर दी। जब राजदेव काम से घर के तरफ लौट रहा था, तो रस्ते में ही उस पर नुकीले हथियार से आरोपी ने हमला कर दिया। कई बार नुकीले हथियार से छाती पर वार करने के बाद आरोपी मौके से भाग गया।
राहगीरों ने सेक्टर–56 थाना पुलिस को घटना की सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया है। पुलिस ने बॉबी के खिलाफ शिकायतकर्ता की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच जारी है।

