Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका तो युवक के चाकू घोंप, 10 से अधिक आरोपियों ने घेर कर की हत्या

May 12, 2025

दोस्त की बहन को छेड़ने से रोका तो युवक के चाकू घोंप, 10 से अधिक आरोपियों ने घेर कर की हत्या

अंबाला में हमलावरों ने मिल कर एक युवक को चाकू घोंप मौत के घाट उतार दिया। युवक ने दोस्त की बहन को छेड़ने का विरोध किया था। जिस पर आरोपी ने तैश में आकर अपने 10 साथियों को बुला लिया। दस से अधिक हमलावरों ने मिल कर युवक पर चाकू से हमला कर दिया। युवक के पेट और पीठ पर कई वार कर आरोपी भगा गए।

मृतक की पहचान खोजकीपुर गांव में अजीतनगर निवासी 19 वर्षीय हार्दिक के रूप में हुई है। हार्दिक के3 घर में उसकी मां और बहन है। बहन विवाहित है और यमुनानगर में रहती है। सूचना मिलते ही उसकी बहन भी घर पहुंच गई। और मां को हादसे के बारे में सूचित किया।

मृतक के दोस्त भी मौके पर मौजूद थे। लेकिन हमलावरों की संख्या अधिक होने के कारण कोई भी बीच में नहीं आया। मृतक अपने घर का इकलौता चिराग था। हमले के बाद खून से लथपथ हालत ने युवक को अस्पताल पहुंचाया गया। लेकिन चिकित्सकों ने युवक को मृत घोषित कर दिया।

सूचना थाना महेशनगर पुलिस ओर परिजनों तक पहुंचाई गई। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने साक्ष्य जुटाए है। शव को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों का बयान दर्ज किया गया। FSL टीम भी जांच–पड़ताल में जुटी है। मां ने बताया बेटा विदेश जाने के लिए आईलेट्स की तैयारी कर रहा था।

दोस्त से हुई पूछताछ में सामने आया कि हार्दिक अपने दोस्तों के साथ गांव के मैदान में खड़ा था। जहां आरोपी उसके दोस्त की बहन को छेड़ रहे थे। जिसके बाद हार्दिक ने आरोपी को समझते हुए कहा था कि बहन को तंग नहीं करना है। जिसे सुनते ही आरोपी गुस्से में आ गया।

 

आरोपी ने तैश में आकर अपने दस साथी मौके पर बुला लिया। हमलावर ऑटो में सवार होकर आए थे। सबने हार्दिक को घेर लिया और मारपीट करने लगे। आरोपियों ने हार्दिक पर चाकू से कई वार किए। हमले में घायल हो हार्दिक जमीन पर गिर पड़ा।

जांच अधिकारी अजीत ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। बच्चे की निर्मम हत्या कर आरोपी फरार हो गया था। जिसकी तलाश की जा रही है। हत्या के आरोप पिता और पुत्र पर लगाए गए है। पुलिस जांच में जुटी है, आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें