Site icon Dainik Savera Times

धोखे से बुलाकर दोस्त ने युवक पर किया हमला, गंभीर रूप से हुआ घायल

फरीदाबाद के सेक्टर 23 संजय कॉलोनी के रहने वाले 17 वर्षीय करण नाम के युवक को उसी के दोस्तों ने धोखे से बुलाकर बुरी तरह से मारकर घायल कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंचे करण के परिजनों ने आनन-फानन में उसे अस्पताल भर्ती कराया। उसके बाद पुलिस को शिकायत देते हुए आगामी कार्रवाई की मांग की। वहीं लड़के के पिता ने पुलिस मामले में एक्शन ना लेने का आरोप लगाया है। फिलहाल पीड़ित परिवार पुलिस से कार्रवाई की मांग कर रहा है। आगे देखने वाली बात होगी कि पुलिस इस मामले में कब तक कार्रवाई करती है।

Exit mobile version