Site icon Dainik Savera Times

शादी समारोह की हर्ष फायरिंग में युवक घायल, दूल्हे की घुड़चढ़ी के दौरान हुआ हादसा

फरीदाबाद में शादी समारोह के दौरान हर्ष फायरिंग में युवक के पैर में गोली लगने से शादी की खुशियां परेशानियों में बदल गई। मामला सूरजकुंड रोड स्थित बैंक्वेट हॉल का है। गोली लगते ही युवक दर्द से कराह उठा, जिसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया। जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

 

हालांकि घटनास्थल पर मौजूद लोगों में से ही किसीने पुलिस को मामले की सूचना दी। जिसके बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच पड़ताल करने लगी। लोगों से पूछताछ कर बयान भी दर्ज किए गए। घटना रात 12 बजे की है, जब दूल्हे की घुड़चढ़ी हो रही थी।

 

गुड़गांव निवासी प्रशांत चौहान ने बारात के जश्न की खुशी में अपनी लाइसेंसी पिस्टल से फायर किया, फायर करते समय फायर हवा में किया गया था। लेकिन गोली या मौजूद युवक कुणाल के पैर में जा लगी। जिसके बाद लोगों को कुणाल के घायल होने का पता चला तो लोग उसे लेकर अस्पताल भागे।

 

डायल 112 पर संपर्क कर सूचना दी गई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और कार्रवाई करने लगी। सूरजकुंड थाना पुलिस प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। मामले को लेकर अभी तक किसी भी पक्ष से शिकायत नहीं आई है। हालांकि युवक की स्थिति ने सुधार है। वह खतरे से बाहर है।

Exit mobile version