Site icon Dainik Savera Times

नए साल की पार्टी करने गए युवक की हुई हत्या,पेट्रोल पंप के पास मिला 23 वर्षीय ऋतिक का शव

लेकिन उनको क्या पता था कि उनका लड़का अब इस दुनिया में नहीं है। परिजनों को इसकी सूचना दिन में मिली। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। परिवार ने हत्या का आरोप लगाया है।

परिजनों का कहना है कि ऋतिक अपने दोस्तों के साथ रविवार की रात नव वर्ष का जश्न मनाने गया था तभी वहां से निकल रहे कार सवार युवकों के साथ बहस हो गई और कार सवारों ने ऋतिक के साथ मारपीट की इसके बाद आरोपी कार चालक वहां से फरार हो गए।

लेकिन उसे इतनी बुरी तरह से पीटा गया कि उसकी मौत ही हो गई। परिवार के लोग आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं । फिलहाल पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवा सब परिजनों को सौंप कर जांच शुरू कर दी है।

Exit mobile version