Last Updated: October 10, 2026

Dainik Savera Times Logo

जागरण में गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, 5 से 6 वार किए, पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

June 1, 2025

जागरण में गए युवक की चाकू गोदकर हत्या, 5 से 6 वार किए, पुरानी रंजिश के चलते हुआ हमला

हिसार में बीए प्रथम वर्ष के छात्र के चाकू गोद कर हत्या कर दी गई। मामला हांसी शहर में स्थित श्याम बाबा मंदिर का है। जहां बीती रात जागरण से घर वापस आते समय युवक पर आरोपियों ने हमला कर दिया। युवक पर चाकू से 5–6 वार किए गए। जिसमें युवक बुरी तरह घायल हो गया और इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। मामला पुरानी रंजिश से जुड़ा हुआ है।

 

जिसके बाद सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंच गई। और जांच–पड़ताल शुरू कर दी गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हिसार के नागरिक अस्पताल में रखवाया है। मौके से फॉरेंसिक टीम ने भी साक्ष्य जुटाए है। मृतक की पहचान सुरेंद्र के रूप में हुई है। सुरेंद्र की मौत होने से पहले उसने बताया कि आरोपी कुतुब गेट के रहने वाले है। हालांकि पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है।

 

सुरेंद्र के दयाल सिंह कॉलोनी निवासी चाचा नरेश गोयल ने बताया कि तीन माह पहले सुरेंद्र का कुछ युवकों के साथ झगड़ा हुआ था। जिसकी रंजिश के चलते बदला लेने के लिए सुरेंद्र पर हमला किया गया हो। नरेश गोयल ने बताया कि शनिवार की रात सुरेंद्र श्याम बाबा मंदिर में जागरण में गया हुआ था। जिसके बाद वह जागरण से वापस घर आने के लिए मंदिर के मुख्य द्वार पर खड़ी बाइक लेने के लिए गया।

 

जैसे ही सुरेंद्र बाइक के पास पहुंचा उस पर तेजधार चाकू से हमला कर दिया गया। जिसके बाद वह अपनी जान बचाने के लिए मंदिर की तरफ भगा। लेकिन आरोपियों ने पीछा करके उसे पकड़ लिया और एक के बाद एक 6 वार कर दिए। सुरेंद्र घायल हो वही पड़ा रहा। जिसके बाद परिजनों को रात 12 बजे सुरेंद्र पर हमला होने की सूचना मिली।

 

घायल हालत में ही सुरेंद्र को लेकर हंसी के नागरिक अस्पताल भागे लेकिन वह से उसे हिसार के लिए रेफर कर दिया। हिसार में इलाज के दौरान सुरेंद्र की मौत हो गई। पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे है। आरोपियों की तलाश भी जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें