Site icon Dainik Savera Times

यूट्यूबर पर उसकी पत्नी ने यौन प्रताड़ना का लगाया आरोप, केस दर्ज

सिरसा: जिला के एक यूट्यूबर पर उसकी पत्नी ने अप्राकृतिक यौन प्रताड़ना का आरोप लगाया है। महिला का आरोप है कि आरोपी ने शादी के समय उनके घरवालों को बड़ा यूट्यूबर बताया था और दावा किया कि हर महीने 40 से 50 हजार रुपए कमाता है। इस वजह से रिश्ता पक्का हो गया और उसकी शादी कर दी। मगर बाद में वह उसे बार-बार परेशान करने लगा। अक्सर घर से बाहर जाता था और आरोप है कि उसके अन्य महिला के साथ भी अवैध संबंध थे। जानकारी के अनुसार महिला थाना पुलिस ने आरोपी पति हिसार के बालसमंद क्षेत्र की हरियाणा सीमा से साथ लगते गांव गालड़ शक्ति सिंह, सास महेंद्र देवी, ससुर हरिराम, महिला नीतू और हिसार के मिंगनीखेड़ा गांव की कृष्णा सहित 7 के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

ये भी पढ़ें- Dhurandhar 2 BO: ‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, 6 दिनों में कमाए इतने करोड़ रूपये, टूटे चार फिल्मों के तगड़े रिकॉर्ड

Exit mobile version