Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

महेंद्रगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, युवक उपचाराधीन

August 18, 2024

महेंद्रगढ़ में युवक पर जानलेवा हमला, मारपीट और लूटपाट के बाद जान से मारने की धमकी देकर आरोपी फरार, युवक उपचाराधीन

हरियाणा के महिंद्रगढ़ में युवक के साथ मारपीट और लूटपाट का मामला सामने आया है। युवक के दोस्त ने उसे धोखे से घर से बाहर बुलाया, और हमला कर दिया। युवक की शिकायत के आधार पर सतनाली पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

 

युवक की पहचान सतनाली गांव निवासी सचिन के रूप में हुई है। पुलिस को शिकायत देते हुए सचिन ने बताया कि उस पर उसके मित्र जोगिंद्र, मुकेश, राकेश और प्रकाश ने मिलकर हमला कर दिया। हमले।के वक्त आरोपियों के साथ 2 अन्य युवक भी मौजूद थे।

 

सतनाली पुलिस को बताया गया कि सचिन के पास जोगिंद्र ने फोन किया और उसे घर के बाहर बने गोशाला में मिलने बुलाया। जोगिंद्र ने किसी बात को लेकर शीघ्र आने को कहा। जिसके बाद युवक बताए गए स्थान पर पहुंचा। परंतु वहां कोई नहीं था।

 

लेकिन जैसे ही सचिन जाने लगा, वैसे ही वहां एक सफेद रंग की कार आई और सचिन के पास रूक गई। जिसमे 5 से 6 सवार थे। जिनमे से मुकेश, राकेश, प्रकाश और जोगिंद्र को वह जानता था। इसी बीच एक युवक गाड़ी से उतरा और सचिन की गर्दन पर डंडे से वार कर उसे गाड़ी में बैठने का प्रयास करने लगा।

 

गाड़ी में सचिन को जबरन बिठा कर आरोपी उसे एक धर्म कांटे के पास ले गए और उस पर एक के बाद एक वार करने लगे। आरोपियों ने युवक पर लाठी, डंडे, लोहे की रोड आदि से हमला कर दिया। हमले के बाद युवक से उसकी सोने की चैन, और उसके पास से 7000 कैश भी ले लिया। जानलेवा हमले के बाद आरोपी युवक को जाने मारने की धमकी देकर फरार हो गए।

 

युवक ने घायल हालत में परिजनों को सूचित किया। जिसके बाद परिजन उसे लेकर अस्पताल पहुंचे।प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर्स ने उसे हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया।।पुलिस ने युवक की शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें