Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में अधिक ठंड के कारण युवक की मौत, नशे में धुत्त होने के कारण नहीं पहुंचा घर, सब्जी मंडी में बिताई रात, सुबह मिला शव

December 11, 2024

हरियाणा में अधिक ठंड के कारण युवक की मौत, नशे में धुत्त होने के कारण नहीं पहुंचा घर, सब्जी मंडी में बिताई रात, सुबह मिला शव

हरियाणा के हिसार में 25 वर्षीय युवक की कड़ाके की ठंड पड़ने के चलते मौत हो गई। युवक ठंड के कारण अकड़ गया और सुबह उसका शव रेहड़ी पर पड़ा हुआ मिला। शव पूरी तरह अकड़ा हुआ था। जिसके बाद सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिए और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने परिजनों को भी सूचना दी।

 

सब्जी मंडी में रात के समय अपना काम खत्म कर घर जा रहे एक व्यक्ति ने बताया कि युवक रात को शराब को शराब के नशे में था। जिसके बाद वह नई सब्जी मंडी में ही एक रेहड़ी के ऊपर लेट कर सो गया। पुलिस ने अनुमान लगाया है कि युवक के पास स्वयं के बचाव के लिए उचित कपड़े नहीं थे। जिसके चलते ठंड ज्यादा होने से उसकी मौत हो गई।

 

मृतक की पहचान योगिता कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय शिव कुमार के रूप में हुई है। वह रात को नई सब्जी मंडी में किसी रेहड़ी के ऊपर बिना गरम कपड़े लिए सो गया। सुबह तक ठंड अधिक होने के कारण उसकी सांस रुक गई और शरीर अकड़ गया। सभी विक्रेता जब सुबह मंडी पहुंचे तो युवक का शव देख कर दंड रह गए। युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नहीं था।

 

नई सब्जी मंडी पुलिस चौकी के हेड कांस्टेबल ने बताया कि मृत्यु के सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। मौतबके असल कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगा। फिलहाल शव को शवगृह में रखवा दिया गया है। अनुमान थी है कि नशे में होने के कारण वह घर नहीं पहुंचा और सभी मंडी में ही सो गया। रात को ठंड ज्यादा होने के कारण उसकी मौत हो गई।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें