Site icon Dainik Savera Times

करनाल में सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत, ट्रक से टकराई बाइक, भीषण हादसे में एक ही मौत दूसरा घायल

हरियाणा के करनाल में सड़क हादसे का शिकार हुए बाइक सावर की मौत हो गई। हादसे में बाइक और एक ट्रक की टक्कर हो गई। हादसा ओवरब्रिज पर पुलिस चौकी के सामने हुआ था। मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और मृतक के घायल साथी को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 

परिजनों को पुलिस द्वारा हादसे की सूचना दी गई। पुलिसेवन सूचित करते हुए बताया किब्रक से हुई टक्कर में युवक की मौत हो गई है। वहीं उसका साथी गंभीर रूप से घायल है, जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। मृतक की पहचान घरौंडा निवासी 21 वर्षीय कपिल सिंगला के रूप में हुई है।

बीते दिन कपिल अपने दोस्त के साथ बाइक पर सवार हो घरौंडा से करनाल के लिए निकला। करनाल में उसे कुछ काम था। जहां पहुंचने के बाद ओवरब्रिज पर थाने के सामने खड़े एक ट्रक से उसकी टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में कपिल में मौके पर ही दम तोड़ दिया। पीछे बैठा उसका साथी घायल हो गया। जिसके बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती करवाया।

 

कपिल दूध डेयरी का काम करता था। वह अविवाहित था और घर में सबसे छोटा था। अभी उसे अस्पताल के शवगृह में रखवाया गया है। परिजनों के पहुंचने के बाद उसका पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

Exit mobile version