Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

रेवाड़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत, हरिद्वार से बाप लौटते समय हुआ हादसा, दोस्तो की हालत गंभीर

January 16, 2025

रेवाड़ी में सड़क हादसे में युवक की मौत, हरिद्वार से बाप लौटते समय हुआ हादसा, दोस्तो की हालत गंभीर

हरियाणा के रेवाड़ी में सड़क हादसे के दौरान एक युवक की मौत हो गई, वहीं अन्य 3 गंभीर रूप से घायल हुए है। मृतक अपने मित्रों सहित स्कॉर्पियो में सवार हो गंगा स्नान कर वापस आ रहा था। इसी दौरान उसे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। हादसा यूपी के शामली रोड पर हुआ था।

 

मृतक की पहचान रेवाड़ी निवासी 21 वर्षीय प्रियांशु के रूप में हुई है। जो अपने दोस्त हेमंत, विक्रम और गौरव के साथ हरिद्वार से वापस घर की और जा रहा था। प्रियांशु साइड से बैठा था, जबकि गौरव गाड़ी चला रहा था। बाकी 2 लड़के पीछे बैठे थे।

 

युवक के चाचा देवेंद्र ने बताया कि युवक बलाव गांव से होते हुए हाइवे पर जा रहे थे। हाइवे पर भूसे से भरी ट्रैक्टर–ट्रॉली पलटी हुई पड़ी थी। जिससे बचने के लिए गाड़ी को दूसरी तरफ मोड लिया। उस तरफ सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने गाड़ी में टक्कर मार दी।

जिसके बाद राहगीरों ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंच कर पुलिस ने घायलों को कार में से बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। जहां से प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत होने के चलते प्रियांशु ओर गौरव को करनाल के कल्पना चावला मेडिकल कॉलेज के लिए भेज दिया गया।

 

जहां प्रियांशु ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए शव को अस्पताल में रखवा दिया है। परिजनों की शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें