Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

September 15, 2026

रंजिश में युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग, पैर में लगी गोली

Youth fired upon due to enmity : अंबाला। मुलाना थाना क्षेत्र के गांव कलालटी में रंजिश के चलते 10 से 15 हथियारबंद बदमाशों ने खेतों की ओर जा रहे एक युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। हमले में कलालटी निवासी बलविंद्र के पैर में गोली लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों ने उसे अंबाला कैंट के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
कलालटी निवासी बलविंद्र सुबह के समय अपने भाइयों के साथ खेतों से पशुओं के लिए घास काटने जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में घात लगाए बैठे हमलावरों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने बिना किसी बातचीत के सीधे बलविंद्र पर फायरिंग शुरू कर दी।

अचानक हुए इस हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान एक गोली बलविंद्र के पैर में जा धंसी। वारदात को अंजाम देने के बाद सभी हमलावर अपने वाहनों पर सवार होकर मौके से फरार हो गए। घायल के परिजनों ने तुरंत लहूलुहान हालत में बलविंद्र को अंबाला कैंट नागरिक अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उसका इलाज जारी है। सूचना मिलते ही मुलाना थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि बयान दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें