Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रोहतक मे युवक लापता, नहर के पास मिली बाईक…जाँच में जुटी पुलिस

December 3, 2023

रोहतक मे युवक लापता, नहर के पास मिली बाईक…जाँच में जुटी पुलिस

रोहतक: रोहतक के शीतल नगर निवासी अवधेश कुमार ने बताया कि उसके चार बच्चे (तीन बेटी व बड़ा बेटा) है। उनका बड़े बेटे जतिन की उम्र करीब 18 वर्ष है। जो ट्यूशन लेता है। शुक्रवार को वह कुछ देरी से घर आया उस समय पूछा तो उसने कहा कि उसे ट्यूशन पर कोई काम हो गया था। अवधेश ने बताया कि वह रात को क्रिकेट मैच देखते हुए सो गया और उसका बेटा दूसरे कमरे में जाकर सो गया था। आधी रात पिता को फोन करके हुआ भावुक होते हुए अवधेश ने बताया कि रात करीब 12 बजकर 1 मिनट पर जतिन की कॉल उसके पास आई। जतिन ने अपने पिता से कहने लगा कि वह गंदा बेटा है, अच्छा बेटा नहीं हैं। आपके जैसा मैं नहीं कर पा रहा। अच्छे पापा हों और मुझे माफ कर देना।

इसके बाद अवधेश फोन काटकर बेटे के कमरे में गया तो उसका बेटा नहीं मिला। उसने घर में तलाश किया, लेकिन कहीं पर भी बेटे का सुराग नहीं लगा और नीचे देखा तो गेट खुला था और पुरानी बाईक नहीं थी। उन्होंने बताया कि वह अपने वर्करों को बुलाकर रात को नंगे पांव कॉलोनी में बेटे को तलाश करने के लिए घूमा। इसके बाद घर वापस आकर परिवार वालों को जानकारी दी। ढूंढते समय जेएलएन नहर के पास मोटरसाइकिल खड़ी हुई मिली। जिसकी शिकायत पुलिस को दे दी। पुलिस ने रात को तो घर भेज दिया, लेकिन अब सुबह फिर से नहर पर आकर तलाश शुरू कर दी। उसके बेटे ने घर ने नोट भी छोड़ा हुआ था। पापा में आपसे बहुत प्यार करता हूं लेकिन आप नही मैं घर छोड़ कर जा रहा हूं।

शिवाजी कॉलोनी थाना के जांच अधिकारी एएसआई सुशील कुमार ने बताया कि रात को सूचना मिली थी कि जतिन घर से लापता हो गया है। जिसकी बाईक नहर के पास मिली और नहर में कूदने का संदेह था। जिसके आधार पर एनडीआरएफ को बुलाया गया है। बच्चे की तलाश की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें