इन्द्री : इन्द्री अनाज मंड़ी को जाने वाली सडक़ पर आज सुबह रेत से भरे एक डंपर की चपेट में आने से एक नवयुवक बुरी तरह से जख्मी हो गया। युवक को तुंरत हस्पताल ले जाया गया जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे परिजन चंड़ीगढ़ ईलाज के लिए ले गए जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार इन्द्री विश्वकर्मा मंदिर के पास गांव गढ़ीबीरबल की ओर से आ रहे एक तेज गति के रेत से भरे हुए डंपर ने सामने से मोटरसाईकिल पर आ रहे युवक को अपनी चपेट में ले लिया।
युवक की मोटरसाईकिल डंपर के अगले पहियों में फंस गई। ड़ंपर चालक युवक सहित मोटरसाईकिल को काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। युवक की दोनों टांगे बुरी तरह से कुचली गई। इस हादसे के बाद डंपर चालक को दुकानदारों ने काबू कर पुलिस के हवाले किया। घायल युवक की पहचान इंद्री के गुढ़ा का रहने वाला धर्मबीर बताया जा रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार डंपर चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था।
सूचना मिलने पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घायल को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। युवक की गंभीर हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उसे प्राथमिक उपचार के बाद चंडीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं जांच अधिकारी जितेंद्र ने बताया कि पुलिस ने डंपर चालक को हिरासत में ले लिया है और डंपर को कब्जे में लेकर थाने में खड़ा किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इस सडक़ पर रेत बंजरी से भरे ड़ंपर दिनरात चलते रहते है। सुबह से यह सिलसिला शुरू हो जाता है। ये डंपर शहर में से निकलते हुए जाते है।
इस सडक़ पर अब तक अनेकों हादसे हो चूके है जिनमें कई लोग अब तक अपनी जान गंवा चूके है। इस बारे में सैंकड़ों बार आला अधिकारियों व स्थानीय विधायक को आगाह किया जा चूका है लेकिन आज तक इस समस्या का कोई हल नहीं निकल पाया है। कोई भी अधिकारी इस ओर कोई भी ध्यान नहीं दे रहा है। स्थानीय लोगों की मांग है कि इस सडक़ पर डंपर व अन्य भारी वाहनों के चलने का समय निधार्रित किया जाएं ताकि शहरवासी चैन से सडक़ों पर चल सके। लगता है कि प्रशासन या अधिकारी ओर बडे हादसों की इंतजार कर रहे है।

