Site icon Dainik Savera Times

Sonepat News : कबूतरबाजी में ठगी के शिकार युवक ने निगला जहर

youth-swallows-poison

youth-swallows-poison

सोनीपत। (Youth swallows poison) गांव झरौठी के 31 वर्षीय युवक ने अमेरिका भेजने के नाम पर 50 लाख रुपये की ठगी के बाद मानसिक दबाव में जहर निगल कर जान दे दी।

जहर निगलने से पहले किया था फोन

परिजनों ने कुछ ग्रामीणों पर विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी, धमकी और मानसिक उत्पीड़न के गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहित का सपना विदेश जाने का था। रोहित के ताऊ महेंद्र ने बताया कि आत्महत्या से पहले रोहित ने उन्हें फोन कर कहा था कि अब वह जिंदा नहीं रहेगा। अब उसका शव ही घर पहुंचेगा। परिवार ने बताया कि युवक ने अपने ताऊ के माध्यम से एक एकड़ जमीन बेचकर लगभग एक करोड़ रुपये जुटाए थे। इसमें से करीब 50 लाख रुपये विदेश भेजने का भरोसा दिलाने वाले दलालों को दे दिए।

रुपये लेकर कई जगह घुमाया

आरोप है कि रकम लेने के बाद युवक को अलग-अलग देशों में घुमाया गया, लेकिन अमेरिका नहीं भेजा गया और अंत में उसे भारत लौटा दिया गया। परिवार के अनुसार युवक को पहले ब्राजील भेजा गया, जहां उसे लगभग दो महीने रखा गया। इसके बाद मुंबई में करीब 15 दिन रोकने के बाद इथियोपिया भेज दिया गया। वहां भी दो महीने रखने के बाद अमेरिका भेजने का झांसा दिया गया, लेकिन अंत में उसे भारत वापस भेज दिया गया।

रुपये लौटाने से मुकर गए

पैसे वापस मांगने पर आरोपियों ने पहले आश्वासन दिया और शपथपत्र भी दिया, लेकिन बाद में मुकर गए। इसके बाद युवक और उसके भाई को झूठे मामले में फंसाने की धमकियां मिलने लगीं। परिजनों का कहना है कि लगातार दबाव के कारण युवक गहरे तनाव में था और कई बार अपनी परेशानी जताई थी। आत्महत्या से पहले उसने अपने ताऊ को फोन कर कहा कि अब वह जीवित नहीं रहेगा और उसकी डेड बॉडी ही घर पहुंचेगी। बताया गया कि 31 मार्च की रात युवक छोटूराम चौक स्थित एक रेस्टोरेंट में रिश्तेदार के साथ बैठा था। आरोप है कि वहीं उसने सल्फास निगल ली। परिजन इसे उकसाने का मामला भी बता रहे हैं। संबंधित व्यक्ति का एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। परिजनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी और सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Also Read : बदला मौसम का मिजाज : बारिश संग बढ़ेगी गर्मी

Also Read : हरियाणा में आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Exit mobile version