Last Updated: November 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

पानीपत में युवक पर गोलियों से हमला, शादी समारोह का फायदा उठा कर युवक को मारी गोली, घटना को अंजाम दे आरोपी फरार

March 4, 2025

पानीपत में युवक पर गोलियों से हमला, शादी समारोह का फायदा उठा कर युवक को मारी गोली, घटना को अंजाम दे आरोपी फरार

हरियाणा के पानीपत में एक युवक को रंजिशन गोली मारने का मामला सामने आया है। युवक किसी शादी समारोह में सम्मिलित होने गया था। इसी समारोह में मौजूद भीड़ का फायदा उठा आरोपियों ने घटना को अंजाम दे दिया। युवक को गोली मारते ही आरोपी मौके से फरार हो गए।

 

युवक को पास ही स्थित किसी निजी अस्पताल में युवक को भर्ती करवाया गया। युवक की किस्मत अच्छी थी कि गोली युवक की जांघ में जा लगी, और वह बच गया। हमला युवक को जान से मारने की नियत से किया गया था। हमलावरों और युवक के बीच में पहले से ही कोई रंजिश थी। जिसके चलते युवक पर हमला हुआ था।

 

युवक की पहचान सेक्टर 25, भगत सिंह एंक्लेव निवासी 20 वर्षीय भानुप्रताप सिंह के रूप में हुई है। घटना को पानीपत के उग्रखेड़ी गांव में अंजाम दिया गया था। जब युवक गन्नौर आयोजित शादी समारोह में शामिल होने पहुंचा था। इस हमले की अपने स्तर पर जांच–पड़ताल कर भानुप्रताप के दादा मामचंद ने हमलावरों के खिलाफ थाने में मामला दर्ज करवाया है।

 

हमलावरों की पहचान मालिक एनक्लेव निवासी दिव्यांशु और गईं उग्राखेड़ी निवासी रजत के रूप में हुई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हमलावरों की पहले से जानकारी थी कि युवक उनके इलाके से गुजरेगा। जिसके चलते आरोपियों ने साजिश के तहत घटना की अंजाम दिया। युवक के परिजनों हमले की सूचना अस्पताल द्वारा प्राप्त हुई थी।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें