Last Updated: October 29, 2026

Dainik Savera Times Logo

तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की निर्मम हत्या, रात भर तलाशते रहे परिजन, सुबह पार्क में पड़ा मिला शव

May 28, 2025

तेजधार हथियार से गला काटकर युवक की निर्मम हत्या, रात भर तलाशते रहे परिजन, सुबह पार्क में पड़ा मिला शव

झज्जर में एक युवक की हत्या कर शव पार्क में फेंक दिया गया। मामला सामने तब आया जब सुबह होते ही लोग पार्क में घूमने निकले। युवक पूरी रात घर से गायब था, जिसे रात भर परिजन तलाशते रहे। युवक घर से दूध लाने के लिए निकल था। जिसके बाद वह वापस नहीं लौटा, और फिर सुबह पार्क में उसका शव पड़ा मिला।

घटना बहादुरगढ़ शहर के दयानंद नगर की है। जहां से मंगलवार देर रात युवक की हत्या का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान उक्त स्थान निवासी 19 वर्षीय यांशु के रूप में हुई है। यांशु रात को मां के कहने पर दूध लेने गया था। लेकिन वह काफी देर तक घर नहीं आया। जिसके बाद चिंतित हो माता–पिता ने यांशु की तलाश शुरू कर दी।

रात भर तलाशने के बाद भी यांशु नहीं मिला। रात में ही यांशु के पिता ने पुलिस को घटना की जानकारी दी थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम भी मौके पर पहुंच कर तलाश में जुटी थी। लेकिन कोई परिणाम न निकला।

जिसके बाद सुबह होते ही भगत सिंह पार्क में घूमने गए लोगों ने यांशु का शव लहूलुहान अवस्था में पार्क में पड़ा देखा। जिसके बाद परिजनों को सूचित किया गया। पुलिस टीम भी FSL टीम के सहित घटनास्थल पर पहुंच गई। युवक के शव पर तेजधार हथियार के वार करने के कई निशान पाए गए।

मृतक के गले पर वार के निशान थे। इसके अलावा शरीर के कई अंगों पर तेजधार हथियार से वार करने के निशान थे। शव पूरी तरह खून से लथपथ था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बहादुरगढ़ के नागरिक अस्पताल में भिजवाया है।

पुलिस ने परिजनों के बयान के आधार पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। FSL टीम ने घटनास्थल से कई साक्ष्य जुटाए है। पुलिस टीम कार्यवाई में जुटी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें