Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा में युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव के ही लोगों ने रंजिशन उतारा मौत के घाट

November 19, 2024

हरियाणा में युवक की चाकू मारकर हत्या, गांव के ही लोगों ने रंजिशन उतारा मौत के घाट

हरियाणा के पानीपत में युवक पर रात के अंधेरे में चाकू से कई वार किए गए। हमले में युवक की मौत हो गई। परिजनों ने आरोप लगाया है कि ये हत्या रंजिश के चलते की है। हालांकि पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है। हत्यारोपी वारदात को अंजाम देने के बाद से फरार है, जिनकी तलाश की जा रही है।

 

परिजनों ने समालखा थाना पुलिस को बयान दर्ज करवाते हुए बताया कि युवक पर गांव के ही युवक सोनू उर्फ धान, सन्नी उर्फ जिंद ने रंजिश के तहत हमला किया था। हमले के दौरान मौके पर कई युवक मौजूद थे। जिन्होंने युवक को आते ही दबोच लिया और एक के बाद एक चाकू से वार किए। हमले के पश्चात युवक को अधमरी हालत में छोड़ कर आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए।

 

मृतक की पहचान समालखा क्षेत्र के अंतर्गत स्थित गांव चुकलाना निवासी लालचंद उर्फ धोला के रूप में हुई है। जिसकी तीन संताने है। लालचंद के चचेरे भाई प्रवीण ने पुलिस को शिकायत देते हुए बताया कि जब तक उन्हें उनके भाई के रस्ते में घायल अवस्था में पड़े होने की सूचना मिली तब तक देर हो चुकी थी। लेकिन इसके बाद भी लालचंद को लेकर सभी अस्पताल की तरफ भागे। अस्पताल पहुंचने ही चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद पीड़ित को मृत घोषित कर दिया।

 

जिसके बाद सूचना पाकर पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पानीपत शवगृह में रखवाया दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मृतक के पीठ ओर सीने पर घाव के गहरे निशान है। खून ज्यादा वह जाने के कारण युवक की मौत हो गई।

 

18 नवंबर की रात करीब 7:30 से 8 बजे के समय लालचंद अपने साथी कर्मचारी अंशु और शुभम के साथ दीवान गांव स्थित पालीवाल फैक्ट्री से काम कर वापस लौट रहा था। उसी समय जब तीनों कीवाना मोड से GA कॉलेज के सामने ही युवक को निशाना बना लिया गया।

 

युवक को आरोपियों ने पकड़ा और देखते ही देखते आरोपियों ने युवक पर कई वार किए और अधमरी हालत में छिड़कर भाग गए। समालखा डीएसपी कादियान ने बताया कि शिकायत के आधार पर मामल दर्ज कर लिया है। जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें