Last Updated: November 2, 2026

Dainik Savera Times Logo

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगे 1.30 करोड़ रूपये

March 20, 2025

सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर युवाओं से ठगे 1.30 करोड़ रूपये

टोहाना: बेरोजगार युवकों को सरकारी नौकरी लगवाने के नाम पर उनसे 1.30 करोड़ की राशि हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए आर्थिक अपराध शाखा पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। पकड़े गए युवक की पहचान मोहित कुमार पुत्र विजय कुमार निवासी धनाश्री जिला दादरी के रूप में हुई है। जांच अधिकारी उपनिरीक्षक इन्द्र सिंह आर्थिक अपराध शाखा टोहाना ने बताया कि इस बारे पुलिस ने 8 दिसम्बर 2024 को विशाल निवासी धारसूल कलां की शिकायत पर केस दर्ज किया था। शिकायतकर्ता के अनुसार वह अपने जीजा नरेन्द्र के पार्टनर मोहित पुत्र विजय, प्रवीन पुत्र सुखविन्द्र, सुखविन्द्र पुत्र हुकम सिंह व उनके परिवार से मिला था।

इन लोगों ने उसे चिकनी-चुपड़ी बातों में फंसाया और कहा कि उनके बड़े अधिकारियों, नेताओं व बिजनेसमैन लोगों से पहचान है और उन्होंने 200 लोगों को सरकारी नौकरी लगवा रखा है। विशाल ने कहा कि उसने हरियाणा पुलिस में नौकरी के लिए आवेदन किया हुआ था। इस पर आरोपियों ने उसे पुलिस में चयन करवाकर ज्वाइनिंग की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने उसके रिश्ते में भाई बलविन्द्र को भी नौकरी लगवाने की बात कही। इसके बाद उसने साढ़े 19 लाख रुपये मोहित, अनुज, सुखविन्द्र, विजय, सावित्री देवी, देवीलाल व प्रवीन को दे दिए।

इसके बाद उसने अपने अन्य जानकारों अंकित धारसूल, अमन ढाणी भोजराज, कुलदीप सिंह कागदाना, परीना रानी पारतां, नवीन गांव कलौंदा कलां, सुमन कागदाना, नरेश ढाणी भोजराज को इन लोगों से मिलवाया और सरकारी नौकरी की बात की। आरोप है कि आरोपियों ने सरकारी नौकरी के नाम पर उनसे कुल 1 करोड़ 30 लाख 50 हजार रुपये ले लिए लेकिन नौकरी नहीं लगवाया और न ही पैसे वापस लौटाए हैं। इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज किया और जांच अधिकारी ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर उससे पूछताछ शुरू कर दी है।

ये भी पढ़ें- फिल्मी जगत को लगा बड़ा झटका, आशा भोसले के बाद इस मशहूर एक्टर का भी हुआ निधन

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें