Last Updated: November 4, 2026

Dainik Savera Times Logo

गुरुग्राम में सरेआम युवकों को गुंडागर्दी, सड़क पर खड़ी कार को लगाई आग, कई कारें तोड़ दी, मामूली सी बात पर भड़के उपद्रवी

December 16, 2024

गुरुग्राम में सरेआम युवकों को गुंडागर्दी, सड़क पर खड़ी कार को लगाई आग, कई कारें तोड़ दी, मामूली सी बात पर भड़के उपद्रवी

हरियाणा में गुरुग्राम से एक कार को आग लगा देने अथवा अन्य कारों के साथ तोड़फोड़ का मामला सामने आया है। बीती रात को असामाजिक तत्वों ने शहर में उपद्रव मचाते हुए गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ की। इसके अलावा मौजूदा लोगों को धमकी भी दी। इस घटना से लोगों के बीच डर का माहुल बना हुआ है।

 

मामला गुड़गांव के ओल्ड जेल कांप्लेक्स साइबर सिटी का है। जहां शरारती तत्वों ने एक कार को आग लगा दी। शिकायत पुलिस को भी दी गई। लेकिन पुलिस के आन इसे pehl ही आरोपी मौके से लोगों को धमकाते हुए श्रम से फरार हो गए। दरअसल कुछ युवकों के मध्य हुए विवाद के बाद युवकों ने तांडव मचाना शुरू कर दिया।

 

झगड़ा मामूली सी बात पर हुआ था। लेकिन धीरे धीरे झगड़ा बढ़ता गया और सुबह तक विवाद बहुत बढ़ गया। जिसके बाद युवकों का समूह ओल्ड जेल कॉम्प्लेक्स के पास पहुंचे और सड़क पर खड़ी सभी गाड़ियों के साथ तोड़फोड़ करने लगे। इस बीच एक गाड़ी में आग भी लगा दी।

 

आग लगाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। पुलिस को मौके पर पहुंचने में विलंब हो गया। जिसके चलते आरोपी भाग गए। मौके पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड ने आग पर काबू पाया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें