Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

यमुनानगर पुलिस व एएनसी ने 40 ग्राम हैरोईन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार

June 12, 2024

यमुनानगर पुलिस व एएनसी ने 40 ग्राम हैरोईन के साथ दो आरोपियों को किया गिरफ़्तार

यमुनानगर: नशा तस्करी के मामले में जमानत पर चल रहे एक युवक को हमीदा चौकी ने 30 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जहां से उसे रिमांड पर लिया गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी ओर एंटी नारकोटिक सैल की टीम ने दस ग्राम हेरोईन के साथ एक युवक को पकडा है। जिस पर केस दर्ज किया गया। हमीदा चौकी इंचार्ज गुरदयाल सिंह ने बताया कि उनकी टीम को सूचना मिली थी एक युवक गढ़ी रोड आत्मा पूरी मोड पर नशीले पदार्थों के साथ घूम रहा है। गुप्त सूचना के आधार पर सब इंस्पैक्टर राजीव कुमार, अखिलेश, सुरेश की टीम का गठन किया गया। टीम ने मौके पर जाकर वहां घूम रहे युवक को गिरफ्तार किया।

मौके पर ड्यूटी मैजिस्ट्रेट डीएसपी राजेश कुमार को बुलाया गया जिसके सामने युवक की तलाशी ली गई तो उसके पास से 30 ग्राम हेरोइन बरामद हुई जिसकी पहचान आत्मा पुरी कॉलोनी निवासी आरिफ उर्फ प्याला के नाम से हुई। पकडी गई हेरोईन की कीमत करीब डेढ लाख रुपए बताई जा रही है। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया, फिलहाल आरोपी को कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे रिमांड पर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इंचार्ज ने बताया कि आरोपी पर पहले भी नशा तस्करी का एक मामला दर्ज है और वह जमानत पर बाहर आया हुआ है आते ही फिर से उसने नशे का कारोबार शुरू कर दिया। आरोपी उत्तर प्रदेश से नशीले पदार्थ लेकर आता था।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें