Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

रविन्द्र चौहान उर्फ टीटू बने पलवल बार के अध्यक्ष, भूपेन्द्र डबास को सचिव पद के लिए चुना गया

December 16, 2023

रविन्द्र चौहान उर्फ टीटू बने पलवल बार के अध्यक्ष, भूपेन्द्र डबास को सचिव पद के लिए चुना गया

पलवल जिला बार एसोसिएशन के चुनाव में रविन्द्र चौहान उर्फ टीटू अपने प्रतिद्वंद्वी दीपक चौहान को करारी शिकस्त देते हुए 177 वोटों से प्रधान पद पर आसीन हुए। प्रधान पद के अलावा उपप्रधान के पद पर विक्रम वशिष्ठ ने चुनाव जीत कर बाजी मार ली। विक्रम को 686 वोट मिले और सुंदर लाल को 529 वोट मिले। विक्रम वशिष्ट ने 157 वोटो से जीत हासिल की है। सचिव पद पर भूपेन्द्र डबास ने जीत हासिल की है। भूपेन्द्र डबास को 666 वोट मिले और उनके मुकाबले सुनील कौशिक को 489 वोट मिले तथा वीर नारायण को मात्र 80 वोट मिले। भूपेन्द्र डबास ने 177 वोट से जीत हासिल की है।नए सृजित पद महिला कार्यकारी सदस्य पद पर दर्शना सिंगल और कृष्णा शर्मा के बीच सीधा मुकाबला हुआ। जिसमें दर्शना सिंघल को 422 वोट मिले और कृष्णा शर्मा को 793 वोट मिले। कृष्णा ने 371 वोटो से जीत हासिल कर महिला कार्यकारणी सदस्य का पद जीत लिया है। इसके इलावा कोषाध्यक्ष के पद देवेन्द्र पोसवाल और सह सचिव के पद पर दर्शन सिंह निर्विरोध चुन लिया गया था।

जिला बार एसोसिएशन के प्रधान पद पर अपनी जीत के बाद रविन्द्र चौहान उर्फ टीटू ने अपनी जीत का श्रेय सभी साथी वकीलों को देते हुए कहा कि यह भाईचारे की जीत है और जो भी बार मे वकीलों की समस्याएं हैं उनका प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने कहा कि चाहे चैम्बर की समस्या हो या फिर सीट की समस्या हो सभी का समाधान किया जायेगा। नवनियुक्त प्रधान रविन्द्र चौहान ने कहा कि उन्होंने पहले भी तीन बार प्रधान रहते हुए वकीलों की मांगों को पूरा करने का काम किया था। आगे भी वकीलों की हर मांग को पूरा किया जाएगा। वहीं उपप्रधान पद पर विजयी हुए वरिष्ठ अधिवक्ता और पत्रकार विक्रम वसिष्ठ ने कहा कि उन्हें वकील साथियों ने जो प्यार दिया है वो उसपर खरा उतरेंगे और वकील साथियों की जो भी समस्या हैं चाहे व्यक्तिगत हो या कोर्ट से सम्बंधित हो सभी की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे।

पलवल बार एसोसिएशन में पहली बार महिला एग्जीक्यूटिव पद सृजित करने के बाद पहली बार दो महिला वकीलों के बीच चुनाव हुआ जिसमें कृष्ण शर्मा ने अपनी प्रतिदिन जी दर्शन सिंगला को कार्यकर्ता महिला एग्जीक्यूटिव सदस्य के पद पर जीत हासिल की है। कृष्ण शर्मा ने कहा कि वह पलवल बार संगठन के अंदर महिला वकीलों की जितनी भी समस्याएं हैं उन सभी समस्याओं का समाधान करने की पूरी चेष्टा करेंगी। जिला अदालत के वरिष्ठ अधिवक्ता बृजमोहन शर्मा ने कहा कि जिला बार एसोसिएशन के चुनाव पहली बार इतना शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है और जो भी प्रधान और उपप्रधान के साथ साथ जितने भी वकील साथी जिन पदों पर नियुक्त हुए हैं सभी सुलझे हुए हैं और वकीलों की समस्याओं को भली भांति जानते है। उन्हें उम्मीद है कि सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी वकीलों के हितों की लड़ाई लड़ेंगे।

 

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें