Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

कुरुक्षेत्र में व्यक्ति की रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या, कैंटर को चलने का करता था काम, रेलवे स्टेशन के पीछे मिला शव, भाई ने की पहचान

November 24, 2024

कुरुक्षेत्र में व्यक्ति की रंजिश के चलते बेरहमी से हत्या, कैंटर को चलने का करता था काम, रेलवे स्टेशन के पीछे मिला शव, भाई ने की पहचान

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में कैंटर चालक की निर्मम हत्या कर दी गई। हत्या के बाद शव रेलवे स्टेशन के पीछे फेंक कर आरोपी फरार हो गया। मामला प्रकाश में तब आया जब पुलिस को रेलवे स्टेशन के पास शव होने की सूचना मिली। पुलिस ने शव दयाल नगर अंडरपास के निकट से बरामद किया। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव की शिनाख्त के प्रयास करने शुरू किए।

 

मृतक की पहचान माया कॉलोनी निवासी 40 वर्षीय सतीश कुमार के रूप में हुई है। मृतक के बड़े भाई धर्मबीर ने शाहबाद थाना पुलिस को अपने छोटे भाई सतीश के गुमशुदगी की शिकायत दर्ज करवाई थी। इसके अलावा सतीश के कपड़े और बाजू पर बने टैटू से उसकी पहचान हो सकी। जिसके बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया।

 

धर्मबीर ने शिकायत देते हुए बताया कि उसका भाई महीने–महीने भर घर से बाहर रहता था। वह कंपनी गाड़ी चलाता था। काम के सिलसिले में इधर– उधर जय करता था। घर पर सतीश की माता– पिता और भाई धर्मबीर है। इस बार भी वह 20 नवंबर गाड़ी लेकर उत्तराखंड के रुद्रपुर गया था। और शुक्रवार के दिन 22 नवंबर को वापस आया था।

 

जिसके बाद वह पूरी रात घर से बाहर रहा और अगले दिन शनिवार की दोपहर 12 बजे 23 नवंबर को धर्मबीर ने थाने जाकर मामले की शिकायत पुलिस को दी। जिसके बाद शव की शिनाख्त हो सकी। धर्मबीर ने पुलिस को बताया कि उसके भाई की हत्या रंजिशन की गई है।

 

क्योंकि सतीश ने मंजीत कौर के साथ प्रेमविवाह किया था। जिसके 2 वर्ष बाद ही मंजीत उसे छोड़ कर चली गई थी। इस शादी से सतीश का एक बेटा भी था। जिसे वह साथ ले गई थी। धर्मबीर ने हत्या के आरोप मंजीत कौर पर लगाए है। पुलिस ने बताया कि शव के सिर ओर मुंह पर गहरे चोट के निशान थे। किसी वजनदार वस्तु से उस पर हमला किया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार सतीश की मृत्य रात 9 बजे से 12 के बीच हुई है।

 

पुलिस ने धर्मबीर के शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया हैं। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। इसके अतिरिक्त घटनास्थल पर फॉरेंसिक टीम को बुलाकर भी सुराग एकत्रित किए गया है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें