Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा स्टेट भारत स्काऊट एंड गाइड के असिस्टैंट स्टेट कमिश्नर Hariom Sharma को मिला रत्नश्री अवार्ड

March 4, 2024

हरियाणा स्टेट भारत स्काऊट एंड गाइड के असिस्टैंट स्टेट कमिश्नर Hariom Sharma को मिला रत्नश्री अवार्ड

सोनीपत: नई दिल्ली में आयोजित समारोह में हरियाणा स्टेट भारत स्काऊट एंड गाइड के असिस्टैंट स्टेट कमिश्नर हरिओम शर्मा को रत्नश्री अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। उन्हें यह अवार्ड शिक्षा, खेल, समाज सेवा ओर स्काऊंटिंग के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए दिया गया। हरिओम शर्मा ने बताया कि एआर एंटरटेनमैंट ग्रुप और गुरु शरण के सहयोग से नई दिल्ली के ल्युक्सरा होटल में आयोजित समारोह में नैशनल स्कूल ड्रामा के पूर्व डायरैक्टर दिनेश खन्ना ने उन्हें रत्नश्री अवार्ड-2024 से सम्मानित किया गया। उन्होंने कहा कि हरियाणा स्टेट भारत स्काऊट एंड गाइड युवाओं के संपूर्ण विकास और राष्ट्र निर्माण के लिए समर्पित एक संस्था युवाओं के विकास के लिए लगातार कार्य करती रहती है। समारोह में शिक्षा, कानून, समाज सेवा, एक्टिंग के विभिन्न क्षेत्रों में राष्ट्रीय स्तर पर देश की विभिन्न हस्तियों को रत्न श्री अवार्ड दिया गया।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें