Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

हरियाणा के कृषि मंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफ़ी!

January 28, 2023

हरियाणा के कृषि मंत्री का बड़ा बयान, कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफ़ी!

हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने राहुल गांधी की यात्रा में सुरक्षा को लेकर सलाह देते हुए कांग्रेस की गुटबाज़ी पर करारा कटाक्ष किया है। वहीं गन्ने के रेट बढ़ाने के बाद भी हो रहे विरोध पर अपनी राय रखते हुए सरसों की बर्बाद फसलों के नुक़सान की भरपाई का भरोसा दिलाया है।

बता दें कि हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल शनिवार सुबह अपने आवास पर जनता दरबार लगाकर लोगों की समस्याएँ सुन रहे थे। इसके बाद मीडिया से मुख़ातिब होते हुए कृषि मंत्री में राहुल गांधी की यात्रा में उठ रहे सुरक्षा सवालों से लेकर हरियाणा में हो गन्ने के रेट बढ़ पर भी किसानों के ग़ुस्से व विपक्ष की माँग पर अपनी राय रखी। वहीं जेपी दलाल सरसों की बर्बाद फसलों व सरपंचों के विरोध पर बोले।

सबसे पहले राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा में सुरक्षा लेकर उठे सवालों पर हरियाणा के कृषि मंत्री जेपी दलाल ने बताया कि राहुल गांधी व उनकी यात्रा को पूरी सुरक्षा मिली हुई है। फिर भी यात्रा में शामिल लोगों को सावधानी बरतनी चाहिए। हरियाणा कांग्रेस द्वारा भाजपा सरकार के 8 साल पूरे होने पर छपवाए गए भाजपा जुमला पार्टी पम्पलेट पर कहा कि कांग्रेस का एक धड़ा सत्ता हथियाना चाहता है। साथ ही चुटकी लेते हुए कहा कि हाथ जोड़ने वाली कांग्रेस को टांग खिंचाई भी देखनी होगी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को हराने के लिए कांग्रेसी ही काफ़ी हैं।

वहीं गन्ने के रेट 10 रुपए प्रति क्विंटल बढ़ाए जाने पर भी किसानों के रोष व विपक्ष की माँग पर जेपी दलाल ने कहा कि हमारे लिए किसान हित सर्वोपरि हैं पर मिल बंद हो जाते तो बढ़े हुए रेट से ज़्यादा लेबर का खर्च हो जाता। उन्होंने सीएम मनोहर लाल का आभार जताते हुए मौसम की मार से बर्बादी पर कहा कि सरकार अपनी या बिना कंपनियों से भरपाई करेगी। इसके लिए पाँच फ़रवरी से गिरदावरी शुरू होगी। साथ ही ई टेंडरिंग को सही करार देते हुए कहा कि गाँवों का हर काम सरपंचों के माध्यम से होगा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें