Last Updated: October 23, 2026

Dainik Savera Times Logo

Gold-Silver Price: आज सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

September 1, 2026

Gold-Silver Price: आज सस्ता या महंगा हुआ सोना-चांदी? जानें आपके शहर का लेटेस्ट रेट

Gold-Silver Price Today: त्योहारी सीजन के बीच सोना और चांदी खरीदने वालों के लिए आज राहत भरी खबर सामने आई है। 1 सितंबर को घरेलू वायदा बाजार में दोनों कीमती धातुओं की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। सोने का भाव 2,000 रुपये से ज्यादा नीचे आया, जबकि चांदी भी करीब 2,000 रुपये सस्ती हो गई।

जहां दूसरी ओर रोजमर्रा से जुड़ी कई चीजों की कीमतें लोगों की जेब पर असर डाल रही हैं, वहीं कीमती धातुओं में आई यह नरमी खरीदारों के लिए राहत लेकर आई है।

10 ग्राम सोना हुआ ₹2,045 सस्ता

मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर मंगलवार को अक्टूबर डिलीवरी वाले सोने के अनुबंध में गिरावट देखने को मिली। सोने की कीमत 2,045 रुपये यानी 1.31 प्रतिशत घटकर 1,54,236 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गई।

इस अनुबंध में करीब 2,680 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार में हाजिर सोने की कमजोर मांग और नरम रुख को कीमतों में गिरावट की प्रमुख वजह माना जा रहा है।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी सोने पर दबाव

घरेलू बाजार के साथ-साथ वैश्विक स्तर पर भी सोने की कीमत में कमजोरी दिखाई दी। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना 0.51 प्रतिशत गिरकर 4,432.51 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार करता नजर आया।

वैश्विक बाजार की दिशा का असर घरेलू बुलियन मार्केट पर भी देखने को मिलता है, इसलिए निवेशकों की नजर आगे के कारोबार पर बनी हुई है।

Gold silver price today
Gold silver price today

अलग-अलग शहरों में सोने का भाव

दिल्ली: ₹1,54,236

मुंबई: ₹1,54,036

कोलकाता: ₹1,54,036

चेन्नई: ₹1,54,036

पटना: ₹1,54,136

ये भी पढ़ें…

चांदी भी करीब ₹2,000 हुई सस्ती

सोने के साथ चांदी की कीमतों में भी मंगलवार को गिरावट दर्ज की गई। MCX पर चांदी का भाव 1,955 रुपये यानी 0.81 प्रतिशत टूटकर 2,40,489 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया।

चांदी के इस अनुबंध में करीब 2,004 लॉट का कारोबार हुआ। यानी एक ही दिन में चांदी की कीमत में भी अच्छी-खासी नरमी देखने को मिली।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें