Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

काठगोदाम स्टेशन पर देवदूत बना हेड कांस्टेबल, चलती ट्रेन में लटकी महिला की बचाई जान

September 15, 2023

काठगोदाम स्टेशन पर देवदूत बना हेड कांस्टेबल, चलती ट्रेन में लटकी महिला की बचाई जान

देहरादून: ट्रेन लखनऊ एक्सप्रेस काठगोदाम से 14 सितंबर को अपने गंतव्य के लिए समय 11:15 बजे रवाना हुई जिसमें अपने परिजनों को रेलगाडी तक छोड़ने आई महिला नीचे उतरने के दौरान पैर फिसलने के कारण चलती ट्रेन में नीचे की ओर लटक गई। वह प्लेटफार्म पर रगड़ते हुए लटकी हुई जा रही थी। इसी दौरान रेलवे प्लेटफार्म डय़ूटी पर नियुक्त हेड कांस्टेबल जीआरपी अनिल कुमार ने अपनी जान की परवाह न करते हुए तुरन्त महिला का हाथ पड़कर चलती ट्रेन से सुरक्षित बाहर खींच लिया और महिला की जान बचा ली। उत्तराखण्ड पुलिस के जांबाज अनिल के इस साहस एवं त्वरित निर्णय की हर ओर सराहना हो रही है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें