Site icon Dainik Savera Times

36 घंटे कुछ न खाने के बाद बिगड़ी राममंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष की तबीयत, मेदांता अस्पताल किए गए रेफर

mahant nritya gopal das

mahant nritya gopal das

नेशनल डेस्क: श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास को तबीयत बिगड़ने के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है पिछले 36 घंटे उन्होंने कुछ भी नहीं खाया, जिसके कारण उनकी हालत लगातार कमजोर होती चली गई। उन्हें उल्टी और दस्त की शिकायत हो गई।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup 2026: बांग्लादेश टीम के भारत न आने का पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड ने किया समर्थन

श्रीराम अस्पताल के सेवानिवृत्त चिकित्सक डॉ. एसके पाठक ने उनका चेकअप किया लेकिन हालत गंभीर होने के कारण डॉक्टर ने उन्हें बेहतर इलाज की सलाह दी। इसके बाद महंत नृत्य गोपाल दास को लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल रेफर कर दिया गया। उनके उत्तराधिकारी महंत कमलनयन दास महंत नृत्य गोपाल दास को लेकर लखनऊ रवाना हुए।

मेदांता अस्पताल में विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा उनका इलाज किया जाएगा। महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत खराब होने की खबर से संत समाज, रामभक्तों और श्रद्धालु बेहद चिंतित हैं। सभी उनके जल्द ठीक होने की कामना कर रहे हैं। ट्रस्ट प्रशासन द्वारा भी लगातार उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रहा है और स्थिति की जानकारी ली जा रही है।

ये भी पढ़ें: अब 20 मिनट में शिमला से चंडीगढ़… संजौली हेलीपोर्ट से शुरू हुई हेली टैक्सी सेवा, जानें किराया और शेड्यूल

Exit mobile version