Last Updated: November 1, 2026

Dainik Savera Times Logo

मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला व उसकी बहन की बिगड़ी तबीयत, पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

February 27, 2023

मंत्री संदीप सिंह पर आरोप लगाने वाली महिला व उसकी बहन की बिगड़ी तबीयत, पिता ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

हिसार (कुलवीर दीवान): हरियाणा के खेल राज्य मंत्री संदीप सिंह पर यौन शोषण के आरोप लगाने वाली पीड़ित महिला कोच जूनियर व उसकी बहन की तबीयत बिगड़ने पर पीड़िता के पिता ने सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़ित महिला कोच के पिता ने सिक्योरिटी पर सवाल उठाते हुए कहा कि यह सिक्योरिटी सरकार की है।

सरकार में प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह हैं जो खुद हमारे खिलाफ है। खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह अभी भी पावर में है अब वह अपनी पावर का कुछ भी उपयोग या दुरुपयोग कर सकते हैं, तो ऐसे में कुछ भी हो सकता है।

विधानसभा में विपक्ष द्वारा खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग पर प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल द्वारा इस्तीफा नहीं लेने का जवाब देने पर हठधर्मिता के आरोप लगाते हुए पीड़िता के पिता ने कहा कि जब एक पूर्व मुख्यमंत्री ने विधानसभा में खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह के इस्तीफे की मांग की तो उस पर मुख्यमंत्री ने जिस तरह से हठधर्मिता से जवाब दिया वह अमर्यादित भाषा है। प्रदेश के वर्तमान में मुखिया होने के नाते मुख्यमंत्री मनोहर लाल को पूर्व में 10 साल प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे विपक्ष के नेता को जिस तरह से जवाब दिया उससे साफ पता लगता है कि वह न्याय नहीं दे सकते बल्कि वह आरोपी मंत्री के पक्षधर हैं।

अब हमें न्याय की उम्मीद केवल न्यायपालिका से है, हमें कोर्ट से न्याय मिलेगा। उन्होंने खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह की गिरफ्तारी की मांग और न्याय की गुहार लगाते हुए कहा कि एक मंत्री के ऊपर पुलिस द्वारा FIR दर्ज की गई है और उसमें संगीन धाराएं लगाई गई हैं तो गिरफ्तारी होनी चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि खेल मंत्री सरदार संदीप सिंह पूरी कानूनी प्रक्रिया को बिगाड़ रहे हैं और अपने मंत्री पद के चलते influence कर रहे हैं।

उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि उनकी दोनों बेटियां जो कि एक साथ रहती हैं उनकी तबीयत पिछले 3 दिन से खराब है जिसको लेकर उन्होंने चंडीगढ़ के अस्पताल और पीजीआई में भी इलाज करवाया है उन्होंने कहा कि हालांकि अभी रिपोर्ट आनी बाकी है लेकिन डॉक्टर ने प्राथमिक तौर पर जांच के बाद बताया है कि कुछ जहरीला पदार्थ खाया या खिलाया गया है। इसलिए अब वह अपनी दोनों बेटियों को अपने साथ लेकर जा रहे हैं खुद ही उनका इलाज करवाएंगे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें