Site icon Dainik Savera Times

Haryana News : स्वास्थ्यकर्मियों का टूटा सब्र, एक से काम करेंगे ठप

health-workers-will-stop-working-from-one

health-workers-will-stop-working-from-one

भिवानी। हरियाणा कौशल निगम के तहत कार्यरत स्वास्थ्यकर्मियों की स्थिति गंभीर होनी शुरू हो गई। चार महीने से वेतन के लिए तरस रहे कर्मचारियों ने सख्त कदम उठाने की बात कही है। वे एक मई से काम ठप कर देंगे।

115 कर्मचारियों को नहीं मिला वेतन

फिलहाल 115 कर्मचारी आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं।कई परिवारों को रोजमर्रा के खर्च चलाने के लिए उधार लेना पड़ रहा है, जबकि कुछ रिश्तेदारों के सहारे गुजारा कर रहे हैं। बच्चों की फीस, राशन और अन्य जरूरी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती है। आज हैरानी इस बात की है कि अक्टूबर में पोर्टल से नाम हटाए जाने के बाद विरोध पर कर्मचारियों को दोबारा बहाल तो कर दिया गया, लेकिन अक्टूबर, नवंबर, दिसंबर और जनवरी के 19 दिन का वेतन अब तक जारी नहीं हुआ। लगातार ड्यूटी के बावजूद सिर्फ आश्वासन मिलने से कर्मचारियों में रोष बढ़ रहा है। अक्टूबर महीने में विभागीय पोर्टल से करीब 250 कर्मचारियों के नाम अचानक हटा दिए गए थे। इस तकनीकी कार्रवाई ने सीधे उनके वेतन पर ब्रेक लगा दिया। कर्मचारियों ने विरोध किया तो नाम दोबारा जोड़ दिए गए, लेकिन चौंकाने वाली बात यह रही कि वेतन अब तक जारी नहीं हुआ। नतीजा चार महीने से जेब खाली और जिम्मेदारियां जस की तस।

क्या बोले कर्मचारी

कर्मचारियों का कहना है कि चार माह से वेतन न मिलने से उनकी आर्थिक स्थिति पूरी तरह बिगड़ चुकी है। उन्होंने कई बार अधिकारियों से वेतन जारी करने की मांग की, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, अब तक कोई ठोस समाधान नहीं हुआ। कई बार अधिकारियों से वेतन जारी करने की मांग कर चुके हैं, लेकिन हर बार केवल आश्वासन ही मिला, न भुगतान की तारीख तय हुई और न कोई स्पष्ट जवाब मिला। इस रवैये से कर्मचारियों में रोष बढ़ता जा रहा है। यदि जल्द वेतन जारी नहीं होने पर एक मई को एक घंटे का कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया जाएगा।

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Also Read :

Exit mobile version