Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

Haryana News : करनाल में बिजली की शिकायतों की सुनवाई आज

April 6, 2026

Haryana News : करनाल में बिजली की शिकायतों की सुनवाई आज

करनाल। उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल परिचालन परिमंडल के अधीक्षक अभियंता ने बताया कि 7 अप्रैल को प्रातः 11 बजे शिकायतें सुनी जाएंगी।

यहां सुनेंगे शिकायतें

बता दें कि ये कॉन्फ्रेंस हॉल, विद्युत सदन, सर्कल कार्यालय, सेक्टर-12 करनाल में बिजली उपभोक्ताओं की शिकायतों का शीघ्र निपटारा करने के उद्देश्य से संबंधी शिकायतें सुनी जाएंगी। शिकायतों की सुनवाई परिचालन उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम, उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम करनाल के अध्यक्ष करेंगे। उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनकी बिजली संबंधी समस्याओं का स्थानीय अधिकारियों से मिलने के बाद भी समाधान नहीं हो पा रहा है, वे फोरम के समक्ष शिकायत रख सकते हैं।

इन उपभोक्ताओं की नहीं होगी सुनवाई

उन्होंने बताया कि ऐसे उपभोक्ता जिनका बिजली संबंधी केस कोर्ट में विचाराधीन है तथा जिनकी शिकायत या मामला दो वर्ष से पुराना है, ऐसे उपभोक्ता सुनवाई के पात्र नहीं होंगे। इसके अलावा बिजली चोरी संबधी शिकायतें भी बैठक में नहीं सुनी जाएंगी।

Also Read : अब घरौंडा के हर गांव में बनेगी लाइब्रेरी

Also Read : दिल्ली से करनाल मेट्रो कॉरिडोर : सफर होगा आसान

Also Read : अब आशियाने का सपना महंगा, कलेक्टर रेट लागू

Also Read : सपना चौधरी अदालत में पेश, जानें क्या था मामला

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें