Site icon Dainik Savera Times

राहुल गाँधी के खिलाफ मानहानि मामले की सुनवाई तीन जुलाई तक के लिए स्थगित

मुंबई: विशेष एमपी-एमएलए अदालत ने लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ दायर मानहानि मामले की सुनवाई गुरुवार को यहां तीन जुलाई तक के लिए स्थगित कर दी। न्यायाधीश अमोल श्रीराम शिंदे गांधी के खिलाफ लंदन में अपने भाषण में स्वातंर्त्यवीर विनायक दामोदर सावरकर को लेकर कथित रूप से अपमानजनक बयान देने के मामले की सुनवाई कर रहे हैं। राहुल गांधी के वकील एडवोकेट मिलिंद पवार ने आज कार्यवाही के दौरान अदालत से अगले दौर की दलीलें पेश करने के लिए अतिरिक्त समय की मांग करते हुए आवेदन दायर किया, जिसे अदालत ने मंजूर कर लिया। एडवोकेट पवार ने कहा कि अदालत ने उन्हें बचाव पक्ष का जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया और मामले की अगली सुनवाई तीन जुलाई को तय की।

ये भी पढ़ें- अमेरिका में ‘नो किंग्स’ प्रदर्शन, ईरान युद्ध, बढ़ती महंगाई और सरकार की नीतियों के खिलाफ जताई नाराजगी

Exit mobile version