Site icon Dainik Savera Times

SIR पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई, 1 दिसंबर तक चुनाव आयोग से मांगा जवाब

नेशनल डेस्कः सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को SIR को चुनौती देने वाली सभी याचिकाओं पर सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्य कांत की अगुवाई वाली बेंच ने सुनवाई करते हुए 1 दिसंबर तक चुनाव आयोग को जवाब दाखिल करने का सख्त निर्देश दिया है। सभी राज्यों के SIR मामलों में चुनाव आयोग को 1 दिसंबर 2025 तक जवाब दाखिल करना होगा। हालांकि केरल मामले की सुनवाई 2 दिसंबर और बाकी सभी मामलों की सुनवाई 9 दिसंबर को होगा। साथ में सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल में हुए बीएलओ की मौत के मामले में एक दिसंबर तक जवाब मांगा है।

पश्चिम बंगाल में 23 BLO की मौत

वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश द्विवेदी ने बताया कि यह याचिका पहले ही मद्रास हाईकोर्ट में दाखिल है। कोर्ट ने केरल के लिए अलग से स्थिति रिपोर्ट मांगी है। उधर, पश्चिम बंगाल याचिकाकर्ता के वकील ने दावा किया कि SIR के दौरान राज्य में 23 BLO (बूथ लेवल ऑफिसर) की मौत हो चुकी है। इस गंभीर आरोप पर सुप्रीम कोर्ट ने पश्चिम बंगाल के राज्य चुनाल कार्यालय से भी 1 दिसंबर तक जवाब तलब करने को कहा है।

राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर डर और अफरा-तफरी फैला रहीः चुनाव आयोग

चुनाव आयोग के वकील कहा कि राजनीतिक पार्टियां जानबूझकर डर और अफरा-तफरी फैला रही है। कोर्ट ने सभी पक्षों को सुनने के बाद साफ कर दिया कि प्रक्रिया में कोई अव्यवस्था नहीं होनी चाहिए और समयबद्ध जवाब चाहिए। अगली 2 सुनवाई 2 दिसंबर और 9 दिसंबर में होगी, जहां तय हो सकता है कि राज्यों में एसआईआर जारी रहेगा या फिर इसमें बदलाव होगा।

Exit mobile version