बिहार में दिल दहला देने वाली वारदात, स्कूल जा रही टीचर की गोली मारकर हत्या
December 3, 2025
नेशनल डेस्क: बिहार के अररिया जिले में एक BPSC टीचर को गोली मार दी है, जिसके बाद उसकी मौत हो गई है। शिवानी स्कूल में पढ़ाने जा रही थी। मृतक टीचर की पहचान उत्तर प्रदेश की बाराबंकी निवासी शिवानी वर्मा के रूप में हुई है, जिसकी उम्र 27-28 साल थी और किराए के मकान में रह रही थी। आसपास मौजूद लोगों ने बताया कि दो नकाबपोश बदमाश उनकी स्कूटी के बगल में आए और शिवानी की कनपटी पर गोली मार दी। गोली लगते ही शिवानी गिर पड़ी और वहां मौजूद लोगों ने उसे अररिया जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शिवानी अररिया जिले के नरपतगंज स्थित एक स्कूल में टीचर थीं और आज सुबह करीब 8.30 बजे वह जब फारबिसगंज से नरपतगंज स्कूल जा रही थीं, तो रास्ते में बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली मारने के बाद बदमाश उसी बाइक से फरार हो गए। हत्या के कारणों का खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। पुलिस इस मामले की जाच में जुटी हुई है।
शिवानी वर्मा की हत्या के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। पुलिस घटनास्थल से सबूत जुटाने में लगी हुई है। शिवानी के घरवालों से भी संपर्क करने की कोशिश की गई है। पुलिस का भी इस मामले को लेकर अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है।