Last Updated: September 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

कार और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

October 11, 2023

कार और ट्रक की हुई जबरदस्त टक्कर, 2 लोगों की मौत, 3 घायल

चेन्नईः तमिलनाडु के कृष्णागिरी में बुधवार को एक कार के एक ट्रक से टकरा जाने से दो लोगों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए। मृतकों की पहचान केरल के कोल्लम के रहने वाले एस. संदीप (26) और एम. अमन (25) के रूप में हुई है। घायल जे. रियाज़ (27), ए. मिथुजीलाल (25), और पी. कृष्णन संध (22) भी केरल से हैं। पुलिस के मुताबिक, पांचों लोग केरल से कृष्णागिरि होते हुए बेंगलुरु जा रहे थे।

जब गाड़ी कोयंबटूर पहुंची तो वह अचानक नियंत्रण खो बैठी और एक ट्रक से जा टकराई। घायलों को आगे के इलाज के लिए कृष्णागिरी सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। कृष्णागिरी जिले की कुरुबारापल्ली पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें