Site icon Dainik Savera Times

ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 3 लोगों की मौत

बिजनौरः बिजनौर के मंडावर मार्ग स्थित चौराहे पर ट्रक और कार की आमने-सामने की टक्कर मे कार सवार तीन लोगों की मौत हो गयी, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। बिजनौर कोतवाली प्रभारी राजीव चौधरी ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह लगभग तीन बजे बिजनौर में मंडावर मार्ग स्थित चौराहे पर हरिद्वार की ओर जा रही कार में ट्रक ने सामने से टक्कर मार दी।

इस दुर्घटना में कार सवार बदायूं निवासी धनपाल (55 वर्ष) और प्रेमपाल (54) की मौके पर ही मौत हो गयी, जबकि विजय बहादुर (50) की उपचार के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि घायलों बबलू,पुष्पेन्द्र और आमोद को गंभीर हालत में अस्पताल मे भर्ती कराया गया है। कोतवाल चौधरी के अनुसार ट्रक की तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि कार सवार बदायूं से हरिद्वार गंगा स्नान करने जा रहे थे।

Exit mobile version