Site icon Dainik Savera Times

ट्रक और कार की हुई जबरदस्त टक्कर, 6 लोगों की हुई मौत

नागपुरः महाराष्ट्र के नागपुर शहर के बाहरी इलाके में शुक्रवार देर रात एक कार और ट्रक के बीच टक्कर में 6 लोगों की मौत हो गई जबकि एक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह दुर्घटना काटोल-कलमेश्वर रोड पर सोनखंब गांव के पास देर रात सवा 12 बजे से दो बजे के बीच हुई।

उन्होंने कहा, कि ‘कार सवार सातों लोग शादी समारोह से लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सोयाबीन ले रहे ट्रक से टकरा गया।’’ पुलिस अधिकारी ने कहा, ‘‘दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि अन्य दो लोगों की अस्पताल में मौत हो गई। 3 अन्य को इलाज के लिए नागपुर भेजा गया जिसमें से दो लोगों की जान चली गई। वहीं, एक व्यक्ति की हालत गंभीर है।’’ उन्होंने कहा कि ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Exit mobile version