Site icon Dainik Savera Times

रामपुर व आसपास के क्षेत्रों में बारीश से बागवानों व किसानों की फसलों को भारी नुकसान

रामपुर बुशहर (मीनाक्षी): रामपुर उपमंडल व आसपास के क्षेत्रों में बेमौसमी बारिश के कहर और ओलावृष्टि ने गुठलीदार फलों को तबाह कर दिया है। क्षेत्र में हो रही लगातार बेमौसमी वर्षा ओलावृष्टि व तापमान में गिरावट आने से फसलों को भारी नुक्सान हुआ है। प्रदेश में इस प्राकृतिक आपदा के चलते लगभग सभी फसलों जिसमें सेब, नाशपाती, आम, गुठलीदार फल, बेमौसमी सब्जियां, गेहूं आदि खराब हुए हैं व करोड़ों रुपए का नुकसान किसानो व बागवानों को हुआ है। अकेले सेब की ही करीब 60 प्रतिशत से अधिक फसल नष्ट हो गई है जिससे प्रदेश के सेब उत्पादकों को करोड़ो रुपए का नुक़सान हुआ है।

इसके कारण कई क्षेत्रों में तो सेब की फसल 90 प्रतिशत बर्बाद हो गई है तथा बागवानों के पास रोजमरा का खर्च चलाने का भी संकट खड़ा हो गया है। जानकारी देते हुए ननखरी के प्रगतिशील बागवान व शिक्षा परिवर्तन एवं विकास संस्था के चेयरमैन राजेश खूंद कहना है कि ननखरी में लगातार हो रही बारीश से बागवानों व किसानों को परेशानी हो गई है। सेब की फसल के साथ साथ अन्य फलों को भी भारी नुकसान हो गया है!

Exit mobile version