
High Tide Alert in maharashtra: महाराष्ट्र के कई जिलों में मानसून के सक्रिय होते ही भारी बारिश का दौर शुरू हो गया है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) ने अगले 48 घंटों के लिए राज्य के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। खासकर रत्नागिरी, रायगढ़, सिंधुदुर्ग, मुंबई, ठाणे और पालघर जिलों में तेज बारिश की संभावना जताई गई है।
मूसलाधार बारिश का अनुमान
24 जून से अगले पांच दिनों तक कोंकण, विदर्भ और मराठवाड़ा क्षेत्रों में भारी वर्षा हो सकती है। हालांकि मानसून की शुरुआत में विदर्भ में कम बारिश हुई थी, लेकिन अब इसकी तीव्रता बढ़ने की संभावना है। पुणे और रायगढ़ में पहले ही भारी बारिश हो चुकी है।
लगातार दो दिनों से भारी बारिश का सिलसिला जारी
रायगढ़: तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, अलीबाग, मुरुड, पेन, मानगांव और रोहा में निचले इलाकों में जलभराव।
रायगढ़ जिले के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और नागरिकों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।
मुंबई में हाई टाइड का खतरा, BMC ने जारी किया अलर्ट
मौसम विभाग ने 24 से 28 जून तक हाई टाइड की चेतावनी भी जारी की है। इस दौरान समुद्र में 4.5 मीटर से ज्यादा ऊंची लहरें उठ सकती हैं।
सबसे बड़ा हाई टाइड 26 जून को होने की संभावना है, जिसमें लहरों की ऊंचाई 4.75 मीटर तक हो सकती है।
मुंबई में पिछले दो-तीन दिनों से रुक-रुक कर भारी बारिश हो रही है। ऐसे में हाई टाइड के समय समंदर किनारे जाने से बचने की सलाह दी गई है।
BMC ने अपने सभी संबंधित विभागों को अलर्ट पर रखा है और लोगों से अपील की है कि वे समुद्री तटों से दूर रहें।
हाई टाइड का पूरा शेड्यूल
तारीख समय लहरों की ऊंचाई
24 जून 11:15 बजे 4.59 मीटर
25 जून 12:05 बजे 4.71 मीटर
26 जून 12:55 बजे 4.75 मीटर
27 जून 01:40 बजे 4.73 मीटर
28 जून 02:26 बजे 4.64 मीटर
मेष: दिन शुभ रहेगा...