Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

पौड़ी में भारी बारिश का कहर, बादल फटने के बाद दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित

August 23, 2023

पौड़ी में भारी बारिश का कहर, बादल फटने के बाद दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित

कोटद्वारः पौड़ी जिले में भारी बारिश का कहर देखने को मिल रहा है। भारी बारिश के कारण कई रास्ते मलबे में तब्दील हो गए हैं। रास्ते लगातार बाधित होने से लोगों को परेशानियों से भी जूझना पड़ रहा है। मंगलवार को कोटद्वार-दुगड्डा के बीच आमसौड़ गांव में बादल फटने के बाद दुगड्डा राष्ट्रीय राजमार्ग जगह-जगह से बाधित हो गया है। जिसके बाद मार्ग पर फंसे लोगों ने जान जोखिम में डालकर पैदल ही कोटद्वार पहुंचने की कोशिश की। इस दौरान लोग दलदल को पार करते दिखाई दिए।

बता दें कि नजीबाबाद कोटद्वार पौड़ी राष्ट्रीय राजमार्ग 534 गढ़वाल मंडल को जोड़ने वाला एक मात्र मार्ग है। मार्ग पौड़ी जनपद के 15 विकास खंड व रुद्रप्रयाग, चमोली जिला को जोड़ता है। राष्ट्रीय राजमार्ग विभागखंड धुमाकोट अपर अभियन्ता अरविंद जोशी ने बताया कि बरसात में राष्ट्रीय राजमार्ग को भारी नुकसान हुआ है। कोटद्वार दुगड्डा के मध्य 6 नए डेंजर जोन बन गए हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें