Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

उत्तराखंड में भारी बारिश बनी आफत: केदारनाथ में एयरलिफ्ट हुए मप्र के 51 लोग, PM लगातार ले रहे अपडेट

August 2, 2024

उत्तराखंड में भारी बारिश बनी आफत: केदारनाथ में एयरलिफ्ट हुए मप्र के 51 लोग, PM लगातार ले रहे अपडेट

देहरादून। उत्तराखंड में भारी बारिश और आपदा से उत्पन्न स्थिति पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नजर रखे हुए हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) ने पूरी स्थिति की जानकारी ली है। रेस्क्यू के लिए एयर फोर्स का चिनूक एमआई 17 रवाना किया गया है। तीन टैंकर एटीएफ (एविएशन टरबाइन फ्यूल) की मदद भी भेजी गई है।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर पीएमओ ने हर संभव मदद का भरोसा दिया है। इसके साथ ही भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी स्थिति की जानकारी ली है। मुख्यमंत्री लगातार अधिकारियों के साथ स्थिति का अपडेट ले रहे हैं। उन्होंने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर मौके पर प्रभावितों को हर संभव सहायता मुहैया कराने के निर्देश दिए हैं। वहीं केदारनाथ यात्र मार्ग पर फंसे यात्रियों को रेस्क्यू करने के लिए एसडीआरएफ ने देर रात तक रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया।

मुनकटिया क्षेत्र से देर रात 450 यात्रियों को सकुशल सोनप्रयाग पहुंचाया। अभी तक 2200 से अधिक यात्रियों को निकाला जा चुका है। आज भी रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी रहेगा। वहीं केदारनाथ में फंसे मध्य प्रदेश के 51 लोगों को एयरलिफ्ट कर सुरक्षित निकाला गया है। सीएम डॉ. मोहन यादव ने बताया कि चारधाम की यात्र के दौरान केदारनाथ में फंसे राज्य के 61 में से 51 यात्रियों को एयरलिफ्ट करके सुरक्षित रुद्रप्रयाग पहुंचाया गया है।

सीएम ने आगे कहा कि बाकी बचे 10 यात्री केदारनाथ में ही सुरक्षित जगह पर हैं। रिपोर्ट के अनुसार, शिवपुरी के बदरवास क्षेत्र के कुल 61 लोग एक बस तथा अन्य चार पहिया वाहन लेकर केदारनाथ दर्शन के लिए गए थे। यह सभी भूस्खलन के कारण वहां फंस गए।

इसके बाद मध्य प्रदेश सरकार ने उत्तराखंड सरकार से संपर्क कर उन्हें एयरलिफ्ट कराया। सीएम ने कहा कि राज्य सरकार की कोशिश है कि किसी भी यात्री को कोई परेशानी न हो। धार्मकि यात्र के दौरान वर्षा जनित कठिनाइयों के कारण यह घटना हुई है, सभी यात्री ठीक हैं।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें