Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sujanpur में बारिश तेज तूफान से बिजली सप्लाई ठप, विभाग को लाखों का नुकसान

May 7, 2023

Sujanpur में बारिश तेज तूफान से बिजली सप्लाई ठप, विभाग को लाखों का नुकसान

सुजानपुर (गौरव जैन) : शनिवार देर रात को आये तेज तूफान से बिजली विभाग सुजानपुर को भारी नुकसान हुआ है। बिजली तारे टूट जाने के कारण करीब 5 ट्रांसफार्मर बंद हो गए हैं और 4 गावों की बिजली सप्लाई ठप हो गई है। विभागीय टीम रविवार को मरम्मत एवं राहत कार्य में लगी रही लेकिन भारी-भरकम तेज तूफान और बारिश ने विभाग के साथ-साथ ग्रामीणों को भारी नुकसान पहुंचाया है। बिजली विभाग सुजानपुर की माने तो एचटी ओर एलटी लाइन टूट जाने से बिजली अनुभाग सुजानपुर के अंतर्गत आने वाले क्षेत्र जंगल वेरी के गाँव फ़ंहु दा ग्रा जंगलवेरी बजाहर तरपाल धार सचुही अंधेरे में डूब गए हैं। बिजली सप्लाई ठप है जिसके लिए विभागीय टीम काम में लगी हुई है। लाइनों को जोड़ने का काम किया जा रहा है। विभागीय एसडीओ इंजीनियर गोपाल भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि वर्तमान में 5 ट्रांसफार्मर बंद हुए हैं करीब पांच गांव में बिजली प्रभावित हुई है। विभाग को करीब एक लाख का नुकसान हुआ है। मरम्मत एवं राहत कार्य शुरू है शीघ्र ही विद्युत आपूर्ति बहाल करवा दी जाएगी। उधर दूसरी तरफ बेरहम बारिश और तेज तूफान ने आम की फसल को पूरी तरह तबाह कर दिया है। खेतों में पड़ी गेहूं भी खराब हो गई है। किसान वर्ग के लिए यह बारिश आफत बनकर आई है।

जेठ महीने में लोगों को गर्म कपड़े स्वेटर जैकेट इत्यादि पहनने पड्ड रहे हैं वर्तमान में ग्रीष्म ऋतु का यह बंपर दौर है लेकिन खराब मौसम बेरहम बारिश तेज तूफान ने ग्रीष्म ऋतु को वापस भेज दिया है जिसके चलते मौसम में पूरी तरह ठंडक है। आलम यह है कि मई महीने में भी लोगों को गर्म कपड़े पहनने पड्ड रहे हैं रात को सोते समय गरम कंबल रजाई लेकर सोना पड़ रहा है। आगामी महीने में बरसात का मौसम शुरू होगा ऐसे में इस बार गर्मी पड़ेगी या नहीं इसको लेकर भी खूब माथापच्ची का दौर जारी है।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें