Helicopter Crash in Kedarnath : उत्तराखंड के केदारनाथ धाम में एक बार फिर बड़ा हादसा हुआ है। रविवार को केदारनाथ मार्ग पर एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। बताया जा रहा है कि हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 7 लोग सवार थे। इस हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मिली जानकारी के मुताबिक आर्यन कंपनी का हेलीकॉप्टर क्रैश हुआ है। यह हादसा गौरीकुंड और त्रिजुगीनारायण नारायण के बीच हुआ है। हेलीकॉप्टर क्रैश होने की वजह खराब मौसम बताया जा रहा है। वहीं उत्तराखंड के एडीजी लॉ एंड ऑर्डर डॉ. वी. मुरुगेशन ने इस हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि देहरादून से केदारनाथ जा रहा हेलीकॉप्टर गौरीकुंड में लापता हो गया।
आपको बता दें कि इस चार धाम यात्रा के दौरान कई बार अलग-अलग धामों पर हेलीकॉप्टर क्रैश हो चुके हैं। इसके अलावा कई बार हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। हाल ही में एक हेलीकॉप्टर बीच रास्ते में क्रैश हो गया था। चारधाम यात्रा की शुरुआत में ही एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया था जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी।
इन दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए केदारनाथ मार्ग पर हेलीकॉप्टरों की संख्या घटा दी गई है। प्रतिदिन हेलीकॉप्टरों के 60 चक्कर कम कर दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, औसतन हेलीकॉप्टर प्रतिदिन 200 से 250 चक्कर लगाते हैं। लगातार हो रही दुर्घटनाओं के बाद डीजीसीए ने यह निर्णय लिया है। डीजीसीए ने केदारनाथ मार्ग पर सख्त नियम लागू कर दिए हैं। इस नए आदेश के अनुसार, गुप्तकाशी से हेलीकॉप्टर एक घंटे में 2 बार उड़ान भरेंगे। हेलीकॉप्टर 8 घंटे में कुल 16 बार उड़ान भर सकेंगे।