Site icon Dainik Savera Times

उत्तराखंड के जोशीमठ में हेलिकॉप्टर क्रैश, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; बद्रीनाथ से लौट रहा था

Helicopter crashes Joshimath Uttarakhand, killing all 6 people including the pilot

Helicopter crashes Joshimath Uttarakhand, killing all 6 people including the pilot

चमोली (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले में बद्रीनाथ से देहरादून जा रहा एक हेलीकॉप्टर क्रैश हो गया। इस हादसे में पांच यात्री और एक पायलट समेत कुल छह लोगों की मौत हो गई।

पहले के अपडेट के मुताबिक, घटना के बाद जिला प्रशासन और बचाव दल ने हेलीकॉप्टर की तलाश शुरू कर दी है। खराब मौसम के बीच हुई इस घटना ने प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। मिली जानकारी के अनुसार, चार्ली एक्स-रे कंपनी का यह हेलीकॉप्टर बद्रीनाथ से देहरादून के लिए उड़ान भर रहा था। इसी दौरान जोशीमठ के पास हाथी पर्वत क्षेत्र में हेलीकॉप्टर का संपर्क टूट गया। इसके बाद से हेलीकॉप्टर की कोई जानकारी नहीं मिल पाई है।

घटना की सूचना मिलते ही जिला प्रशासन ने तलाश अभियान शुरू कर दिया। लापता हेलीकॉप्टर का पता लगाने के लिए एक अन्य हेलीकॉप्टर से हवाई खोज अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल हेलीकॉप्टर में सवार छह लोगों की स्थिति को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

उत्तराखंड में खराब मौसम के बीच हुई घटना

यह घटना ऐसे समय में हुई है, जब उत्तराखंड के कई इलाकों में मौसम खराब बना हुआ है। राज्य के पहाड़ी क्षेत्रों में लगातार बारिश और बर्फबारी हो रही है। खराब मौसम के कारण पहाड़ों में आवाजाही और हवाई सेवाओं पर भी असर पड़ने की आशंका है। इस बीच केदारनाथ धाम में भी मौसम ने करवट ली है। गुरुवार, 29 अक्टूबर से लगातार हो रही बर्फबारी के बाद इस सीजन की पहली भारी बर्फबारी दर्ज की गई। बर्फबारी के कारण केदारनाथ धाम और आसपास की पहाड़ियां बर्फ की सफेद चादर से ढक गई हैं। इसके साथ ही इलाके में तापमान में भी काफी गिरावट आई है।

अगले कुछ दिनों तक जारी रह सकती है बारिश

देहरादून स्थित मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ. सीएस तोमर के अनुसार, उत्तराखंड में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। खासकर पहाड़ी जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। डॉ. तोमर ने बताया कि 29 अक्टूबर को राज्य के आठ से नौ स्थानों पर भारी बारिश दर्ज की गई थी। इनमें उत्तरकाशी, टिहरी और हरिद्वार जिले प्रमुख रहे।

उन्होंने कहा कि शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहने की संभावना है। वहीं, कुमाऊं क्षेत्र में बारिश होने की आशंका अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार, 31 अक्टूबर को खासकर पहाड़ी जिलों में हल्की से बहुत हल्की बारिश हो सकती है। इसके अलावा 1 और 2 नवंबर को भी राज्य के कुछ इलाकों, विशेषकर उत्तरी पहाड़ी जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है।

यात्रियों की सुरक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट

लगातार खराब हो रहे मौसम को देखते हुए जिला प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। अधिकारियों को तीर्थयात्रियों, पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए हैं। गुरुवार को जिला मजिस्ट्रेट प्रशांत आर्य ने मौसम की स्थिति पर लगातार नजर रखने के लिए जिला आपातकालीन संचालन केंद्र (DEOC) को अलर्ट मोड पर रखने का निर्देश दिया।

प्रशासन की ओर से लाइव CCTV कैमरों के जरिए सड़कों की स्थिति और गंगोत्री व यमुनोत्री मंदिरों के आसपास के हालात पर नजर रखी जा रही है। इसके साथ ही संबंधित अधिकारियों को किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए तैयार रहने को कहा गया है।

जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं और यात्रियों से अपील की है कि वे ठंड से बचने के लिए जरूरी इंतजाम करें और मौसम को देखते हुए यात्रा करें। साथ ही प्रशासन और पुलिस की ओर से जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की भी सलाह दी गई है। फिलहाल जोशीमठ के पास लापता हुए हेलीकॉप्टर की तलाश जारी है। प्रशासन की टीमें लगातार खोज अभियान में जुटी हैं। अब सभी की नजरें हेलीकॉप्टर की लोकेशन और उसमें सवार छह लोगों की सुरक्षा से जुड़ी जानकारी पर टिकी हैं।

यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं- धामी 

हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मैं पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हूं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ”चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”

Exit mobile version