
चमोली (उत्तराखंड)। उत्तराखंड के चमोली जिले में एक हेलिकॉप्टर के लापता होने की खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि यह हेलिकॉप्टर बद्रीनाथ धाम से लौट रहा था। बद्रीनाथ और जोशीमठ के बीच अचानक हेलिकॉप्टर से संपर्क टूट गया। काफी कोशिशों के बाद भी जब उसकी लोकेशन का पता नहीं चला तो स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन की टीमों ने तलाश अभियान शुरू कर दिया।
जानकारी के मुताबिक, हेलिकॉप्टर का पता लगाने के लिए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। इस अभियान में दो अन्य हेलिकॉप्टर भी लगाए गए हैं। ये दोनों हेलिकॉप्टर लापता हेलिकॉप्टर की तलाश कर रहे हैं। इसके साथ ही प्रशासन की टीमें भी संभावित इलाकों में उसकी लोकेशन का पता लगाने में जुटी हैं।
लापता हेलिकॉप्टर की तलाश के दौरान खराब मौसम सबसे बड़ी चुनौती बना हुआ है। बद्रीनाथ और जोशीमठ के आसपास के इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। इसके अलावा आसमान में घने बादल छाए हुए हैं, जिससे दृश्यता काफी कम हो गई है। कम दृश्यता के कारण सर्च ऑपरेशन में लगे हेलिकॉप्टरों को पहाड़ी इलाकों में तलाश करने में मुश्किल हो रही है। पहाड़ों पर मौसम तेजी से बदलने के कारण रेस्क्यू टीमों को भी सावधानी बरतनी पड़ रही है। फिलहाल बद्रीनाथ से जोशीमठ के बीच के इलाके में तलाश अभियान जारी है। टीमें हेलिकॉप्टर की आखिरी लोकेशन का पता लगाने की कोशिश कर रही हैं।
इस घटना में सबसे बड़ा सवाल यह है कि लापता हेलिकॉप्टर में कितने लोग सवार थे और उनकी स्थिति कैसी है। फिलहाल प्रशासन की ओर से यात्रियों और क्रू मेंबर्स की संख्या को लेकर कोई स्पष्ट जानकारी सामने नहीं आई है। रेस्क्यू टीमें लगातार हेलिकॉप्टर का पता लगाने में जुटी हैं। प्रशासन की ओर से भी पूरे मामले पर नजर रखी जा रही है। फिलहाल हेलिकॉप्टर के लापता होने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। खराब मौसम के बीच सर्च ऑपरेशन जारी है और हेलिकॉप्टर की लोकेशन मिलने के बाद ही आगे की स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना पर प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि मैं पूरी घटना पर नजर बनाए हुए हूं। उन्होंने पोस्ट कर लिखा, ”चाई गांव, जोशीमठ के निकट हेलीकॉप्टर क्रैश होने की दुर्भाग्यपूर्ण सूचना प्राप्त हुई है। जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन विभाग, एसडीआरएफ द्वारा संयुक्त रूप से रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। स्वयं भी पूरे घटनाक्रम की निरंतर निगरानी कर रहा हूं। गंभीर रूप से घायलों को तत्काल एयरलिफ्ट कर बेहतर उपचार हेतु हायर सेंटर पहुंचाने के निर्देश दिए हैं। ईश्वर से यात्रियों के सकुशल होने की कामना करता हूं।”
मेष: दिन शुभ रहेगा...