Site icon Dainik Savera Times

हरियाणा में अब 07 मिनट में मिलेगी मदद; CM सैनी ने 312 नई ERV को दिखाई हरी झंडी

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने गुरुग्राम के लेजर वैली पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पुलिस के लिए 312 इमरजेंसी रिस्पांस व्हीकल्स (ईआरवी) को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इनमें 310 मोटरसाइकिल और 02 होंडा एलिवेट शामिल हैं। जिन्हें होंडा इंडिया फाउंडेशन ने कॉपोर्रेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) के तहत करीब 05 करोड़ रुपये की लागत से उपलब्ध कराया है। यह पहल जन सुरक्षा को मजबूत बनाने के साथ-साथ आपातस्थिति में लोगों तक शीघ्र सहायता पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएगी।

नई ईआरवी से बढ़ेगी पुलिस की पहुंच :
मुख्यमंत्री ने कहा कि नई ईआरवी से पुलिस की पहुंच बढ़ेगी। संकट में लोगों को पहले से अधिक तेज से सहायता मिलेगी। मुख्यमंत्री ने पुलिस कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि देश में पुलिस का औसत रिस्पांस टाइम लगभग 18 मिनट है जबकि हरियाणा ने इसे घटाकर मात्र 07 मिनट 03 सेकंड तक पहुंचा दिया है। यह उपलब्धि पुलिस विभाग की प्रतिबद्धता, बेहतर प्रबंधन और आधुनिक कार्यप्रणाली का परिणाम है।

गुरुग्राम को 60 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट गाड़ी, फरीदाबाद को 40 मोटरसाइकिलें और एक होंडा एलिवेट गाड़ी उपलब्ध करवाई है। अन्य जिलों को 210 मोटरसाइकिलें दी गई हैं। इन वाहनों को विभिन्न संवेदनशील और प्रमुख क्षेत्रों में तैनात किया जाएगा ताकि आवश्यकता पडऩे पर पुलिस सहायता कम से कम समय में उपलब्ध हो सके।

Exit mobile version