नेशनल डेस्कः पवित्र तीर्थस्थल श्री हेमकुंड साहिब के कपाट इस वर्ष 23 मई 2026 यानी शनिवार को श्रद्धालुओं के लिए खोल दिए जाएंगे। हेमकुंड साहिब प्रबंधन ट्रस्ट के अध्यक्ष नरेंद्र जीत सिंह बिंद्रा ने उत्तराखंड के मुख्य सचिव आनंदवर्धन से मुलाकात कर आगामी यात्रा सीजन की तैयारियों पर चर्चा की। मौसम की स्थिति और व्यवस्थाओं का आकलन करने के बाद दोनों पक्षों ने इस तारीख पर सहमति जताई।
ये भी देखें :-
यात्रियों को मिलेगी सुविधा
ट्रस्ट राज्य सरकार के सहयोग से यात्रा का संचालन करता है। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए हरिद्वार, ऋषिकेश, श्रीनगर, रतूड़ा, जोशीमठ, गोविंदघाट और घांघरिया पर नि:शुल्क ठहरने-भोजन की व्यवस्था रहेगी। हेमकुंड साहिब में लंगर उपलब्ध होगा, लेकिन ऊंचाई और सीमित सुविधाओं के कारण रात्रि ठहराव की अनुमति नहीं होगी।
कम बर्फबारी के कारण जल्दी शुरू हो रही यात्रा
कम बर्फबारी के कारण इस वर्ष यात्रा जल्द शुरू की जा रही है, जिससे मार्ग अनुकूल हैं। जलवायु परिवर्तन को देखते हुए विशेष सावधानियां बरती जा रही हैं। इसी तरह चारधाम मंदिरों के कपाट अप्रैल में खुलेंगे। मुख्य सचिव ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा-सुविधा के लिए पूर्ण सहयोग का भरोसा दिलाया। बता दें हिमालय की गोद में 15,000 फीट ऊंचाई पर स्थित यह सिख धर्म का प्रमुख तीर्थ आस्था और आध्यात्मिक शांति का प्रतीक है। हर साल देश-विदेश से हजारों श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं।
ये भी पढ़ें :-
मेष: दिन शुभ रहेगा...